Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : वेदांता पावर प्लांट हादसा : मजदूर ने सुनाई हादसे की खौफनाक आपबीती, धमाके के बाद खुद को बचाने अलमारी में घुसा, अब तक 13 ल

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 131

Share:

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant) में हुए बॉयलर ब्लास्ट (Boiler Blast) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। घटना में अब तक 13 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बीच एक जीवित बचे मजदूर ने सामने आकर उस खौफनाक मंजर की पूरी कहानी बयां की है। मजदूर ने बताया कि धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, चारों तरफ आग और धुआं फैल गया, और हर ओर चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।

मजदूर ने सुनाई भयावह कहानी

ओपी जिंदल फोर्टिस में घायल मजदूरों के साथ आए हादसे में बचे मजदूर अजीत दास कर, पश्चिम बंगाल निवासी ने पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम लोग यहां करीब एक महीने से काम कर रहे थे। वेदांता प्लांट में हमारा काम पेंटिंग का था। आज दोपहर करीब 2:30 बजे हम लोग लंच करके काम पर लौटे ही थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे कोई मिसाइल गिर गई हो। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया।

अजीत ने आगे बताया कि हम लोग करीब 17 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। धमाका होते ही मैं साइड में था और खुद को बचाने के लिए एक अलमारी के अंदर छिप गया। लेकिन मेरे साथ काम कर रहे कई मजदूर नीचे और जो कुछ लोग नीचे थे वो आग की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां ऊपर और नीचे दोनों जगह मजदूर काम कर रहे थे। कुछ लोग नीचे करीब 9 मीटर की ऊंचाई पर थे। वो लोग बुरी तरह झुलस गए। हालात इतने भयावह थे कि नीचे मौजूद कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूर के अनुसार, घटना के समय बॉयलर 1 में करीब 40 से 50 मजदूर पेंटिंग का काम कर रहे थे। शुरुआत में हमें बताया गया कि 5 लोगों की मौत हुई है, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ती गई। असल में कितने लोग प्रभावित हुए, इसका सही आंकड़ा बाद में ही सामने आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद वेदांता प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में प्रभावित होने वाले ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के ओपी फोर्टिस जिंदल अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और मजदूरों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई है। अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता में लगा हुआ है। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घोषणा की कि मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके। सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

कमिश्नर को घटना की जांच के निर्देश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के कमिश्नर को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts