Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पानी की तलाश में गांवों में पहुंच रहा हाथियों का दल, किसानों की फसलों को कर रहे तबाह, दहशत में ग्रामीण

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 123

Share:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हाथियों का एक बड़ा दल सड़क किनारे देखा गया, जिससे काफी देर तक के लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। 

हाथियों के सड़क पार कर दूसरे जंगल में जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। जिले में सैकड़ों की संख्या हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अब 133 तक पहुंच चुकी है। हाथियों के इस दल में 31 नर, 67 मादा के अलावा 35 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के बोजिया में 35, पोटिया में 30, छाल में 13, लैलूंगा के आमापाली में 13, आमगांव में 15 के अलावा अलग-अलग रेंज में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

हाथियों के इसी दल में से गुरुवार शाम 10 हाथियों का एक समूह सड़क किनारे आ पहुंचा था, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में आवागमन बंद रहा। हाथियों का यह दल आमगांव परिसर 368 आरएफ जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड को पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर गया, जिसके बाद ही इस मार्ग में वाहनों का परिचालन शुरू हो सका।

मौके पर मौजूद वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया, खलबोरा समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम हाथियों के दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

विदित रहे कि धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अधिक होने के चलते हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में न केवल दहशत का माहौल है, बल्कि हाथियों द्वारा लगातार किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

हाथियों के झुंड ने फसल को पहुंचाया नुकसान

बीती रात हाथियों के दल ने 14 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के विचरण से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts