Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

उत्तर प्रदेश :- हापुड़ न्यूज़ : नोएडा के बाद हापुड़ पहुंचा कर्मचारियों का आंदोलन, ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, गेट किया गया बंद

Share:

नोएडा के बाद अब वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन हापुड़ पहुंच गया है। ब्लिंकिट कंपनी कर्मचारियों ने जबर्दस्त धरना-प्रदर्शन किया है।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से कर्मचारियों के आंदोलन की खबर सामने आ रही है। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का प्रदर्शन रिलायंस रोड स्थित एक वेयरहाउस के बाहर हुआ। कर्मचारियों के प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों के प्रदर्शन ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।

इससे पहले नोएडा में 10 से 13 अप्रैल तक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन हुआ था। 12 और 13 अप्रैल को हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि का आदेश जारी किया। हालांकि, हापुड़ में कर्मचारी वेतन वृद्धि नहीं होने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने साफ किया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या कहते हैं कर्मचारी?

कर्मचारियों का कहना है कि हमारी ओर से लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। हमारी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई। शनिवार को नाराज कर्मचारियों ने एकजुट होकर वेयरहाउस के गेट के बाहर धरना दे दिया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी शामिल हुईं। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

ब्लिंकिट कंपनी के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू की। उनकी ओर से कर्मचारियों के आक्रोश को शांत कराने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने भी कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में कंपनी मैनेजमेंट से बातचीत कर समाधान निकालने की बात कही गई है। वहीं, कर्मचारियों के प्रदर्शन और आक्रोश को देखते हुए कंपनी के गेट को बंद कर दिया
गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts