Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8 पहुंचा, कई घायल अब भी गंभीर

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 119

Share:

 छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अब इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 3 से बढ़कर 8 हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर अभी भी घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

बॉयलर ब्लास्ट से मचा था हड़कंप

डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए इस धमाके के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

रायगढ़ में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

गेट के बाहर विरोध, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। लोग नारेबाजी कर रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts