Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाए दिखे 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय, हाल देख फैंस दुखी, फूटा गुस्सा

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 144

Share:

आशिकी' स्टार राहुल रॉय लंबे समय बाद मुंबई की सड़कों पर नजर आए, तो फैंस पुराने दिनों में खो गए। वह पत्थरों के बीच भारी-भरकम सूटकेस उठाए चलते दिखे, और कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे। जहां राहुल का बदला हुलिया देख फैंस चौंके, तो वहीं वीडियो बनाने वालों पर गुस्सा भी हुए।

एक समय ऐसा था जब 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय पूरे देश की धड़कन बने हुए थे। 90 के दशक में 'आशिकी' जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद वह एक नेशनल क्रेज बन गए थे। 11 दिनों में उन्होंने 47 फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड बनाया था। पर वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि राहुल रॉय धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होते चले गए और अब वह फिल्मों में भी कम नजर आते हैं। अवॉर्ड शोज या पब्लिकली भी कम दिखते हैं। अब हाल ही राहुल रॉय मुंबई के वर्सोवा में टूटी सड़क और पत्थरों के बीच भारी-भरकम सूटकेस उठाए चलते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के काफी रिएक्शंस आ रहे हैं।

राहुल रॉय को पहचान नहीं पाए फैंस, बदला रूप देख चौंके

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही राहुल रॉय की नजर पपाराजी पर पड़ी, उन्होंने स्माइल कर दिया और सूटकेस उठाए चलते रहे। जहां फैंस राहुल रॉय को देख 'आशिकी' के दिनों में खो गए, वहीं बहुत से यूजर्स एक्टर को पहचान ही नहीं पाए। कुछ उनकी हालत पर तरस खाने लगे। वहीं, फैंस ने इस बात पर भड़क गए कि लोग राहुल रॉय का वीडियो तो बनाते रहे, पर किसी ने उनका बैग उठाने में मदद नहीं की।

फैंस हुए मायूस, वीडियो बनाने वालों पर निकाला गुस्सा

एक यूजर ने लिखा, 'यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं।' एक ने कमेंट किया, 'जब फिल्म इंडस्ट्री उन लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देती, जो वहां रहने के लायक हैं, तो इसी तरह वो सर्वाइव करने की कोशिश करते हैं।' एक और कमेंट है, 'जो भी हो, लेकिन राहुल रॉय कमाल के हीरो थे। एकदम जबरदस्त।' वहीं कुछ ने वीडियो बनाने वालों को निशाने पर लिया और सवाल किया कि किसी में भी इतनी इंसानियत नहीं थी कि वीडियो बनाने के बजाय एक्टर का भारी बैग उठाने में मदद कर देते। यहां पढ़िए कमेंट्स, जो वीडियो पर आए हैं।

कभी नेशनल क्रेज थे राहुल रॉय, 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में

एक समय पर राहुल रॉय का ऐसा जलवा था कि कहा जाने लगा था कि वह शाहरुख और सलमान खान जैसे एक्टर्स को 'खा' जाएंगे। 90 के दशक में हर तरफ राहुल का ही क्रेज था और उन्हीं के गाने सुनाई देते थे। उनकी फिल्म 'आशिकी' थिएटर्स में छह महीनों तक हाउसफुल रही थी, और उसके टिकट भी ब्लैक में बिके थे। पर धीरे-धीरे राहुल रॉय का स्टारडम फीका पड़ने लगा। जिस एक्टर ने कभी11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थीं, उसे ए-लिस्ट फिल्में मिलना बंद हो गईं। ऐसे में राहुल रॉय को बी-ग्रेड फिल्में करके गुजारा करना पड़ा।

बी और सी ग्रेड फिल्में कीं, ब्रेन स्ट्रोक से हालत खराब, सलमान ने की मदद

साल 2007 में राहुल रॉय ने तब तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने 'बिग बॉस' का पहला सीजन जीता था। उस वक्त हर कोई इस शो और उसके फॉरमेट से अनजान था, और तब राहुल ने शो जीतकर हैरान कर दिया था। पर इसके बाद भी राहुल रॉय के करियर को फायदा नहीं हुआ। सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने की नौबत आ गई। कुछ साल पहले राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसने उनकी हालत और खराब कर दी। ऐसे वक्त मेंसलमान खान ने उनकी मदद की और अस्पताल के सारे बिल भरे, जो कर्ज थे वो चुकाए। यही नहीं, सलमान ने राहुल रॉय को 2025 में आई अपनी फिल्म 'सिकंदर' में भी लिया था।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts