Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : पहली बार श्रीलंका पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति, पीएम हरिणी अमरासुरिया से की मुलाकात

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 132

Share:

भारत के उपराष्ट्रपति पहली बार श्रीलंका की यात्रा पर हैं। आज से शुरू हुई दो दिवसीय यात्रा के दौरान उप राष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और वहां की महिला प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को याद करते हुए नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें लोगों-से-लोगों के बीच के संबंध भी शामिल हैं।

नई दिल्ली: श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वहां की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरासुरिया से मुलाकात की। दरअसल, श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे उप राष्ट्रपति की श्रीलंकाई पीएम ने मेजबानी की। इस दौरान दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को याद करते हुए नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें लोगों-से-लोगों के बीच के संबंध भी शामिल हैं। बता दें कि भारतीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अप्रैल के दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे हैं। यह भारत के किसी उपराष्ट्रपति का पहला आधिकारिक श्रीलंका दौरा है।

कंडियन डांस से किया स्वागत

इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का श्रीलंका के पारंपरिक कंडियन डांस परफॉर्मेंस के जरिए स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के साझा इतिहास, मजबूत सभ्यता और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा हुई।

साझा इतिहास को लेकर हुई बात

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति दिसानायका के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। मुलाकात की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा इतिहास, मजबूत सभ्यता और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित भारत-श्रीलंका के कई तरह के संबंधों को और गहरा करने पर अच्छी बातचीत की।

मछुआरों के मुद्दे पर भी की गई चर्चा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनने आगे बताया कि उन्होंने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट औरश्रीलंकामें तूफान दित्वाह से प्रभावित इलाकों के लिए 450 मिलियन पैकेज के तहत लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट्स समेत कई पहलों पर बड़े पैमाने पर चर्चा की। इसमें भारतीय मूल के तमिल समुदाय के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रिकंस्ट्रक्शन और रिहैबिलिटेशन की कोशिशें भी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने मछुआरों के मुद्दों को मानवीय तरीके से सुलझाने पर चर्चा की।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts