Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : पाकिस्तान करने वाला था मिसाइल टेस्ट! भारत ने पहले ही अरब सागर में उतार दिया ट्रैकिंग युद्धपोत, खिसियाकर रह गया पड़ोसी...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 132

Share:

 अरब सागर में पाकिस्तान कुछ बड़ा करने की फिराक में था। मगर, उससे पहले ही भारत ने अपने जंगी बेड़े INS ध्रुव को समंदर में उतारकर बड़ा खेल कर दिया।

नई दिल्ली: भारत ने अरब सागर में एक बड़ी रणनीतिक बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान एक संदिग्ध मिसाइल टेस्ट करने वाला था। इसके लिए उसने NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी कर दिया था, मगर भारत ने उसे चारों खाने चित कर दिया है। अरब सागर में इस रणनीतिक खेल में भारत ने बाजी मारते हुए अपना मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम वाला युद्धपोत जंगी बेड़ा उतार दिया है।

पाकिस्तान से पहले ही भारत ने कर दिया 'खेला'

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान अरब सागर में कुछ खुराफात करने वाला था, मगर उससे पहले ही भारतीय नौसेना ने अपने खासतौर पर डिजाइन किए गए मिसाइल ट्रैकिंग और समुद्री निगरानी करने वाले युद्धपोत INS ध्रुव को आनन-फानन में अरब सागर में उतार दिया। दरअसल, पाकिस्तान ने NOTAM जारी किया था और मैरीटाइम वॉर्निंग जारी की थी।

पाकिस्तान ने कब जारी की थी अरब सागर में यह चेतावनी

पाकिस्तान ने 14-15 अप्रैल के बीच कराची, ओरमारा, ग्वादन और सोनमियानी के पास समुद्री जल क्षेत्र में एक बड़े एक्स्कूलिसिव जोन में समुद्री चेतावनी जारी की थी। यह एरिया करीब 415 किलोमीटर से लेकर 450 किलोमीटर के दायरे तक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया था।

NOTAM की टाइमिंग बेहद अहम थी

रिपोर्टों के अनुसार, नोटम की टाइमिंग बेहद अहम थी। ऐसी संदेहास्पद गतिविधियों के दौरान भारत की नौसेना ने 13 अप्रैल को सतर्कता के साथ INS ध्रुव को अरब सागर में उतार दिया। यह कदम पाकिस्तान के ऐलान के 24 घंटे से पहले ही ऐन वक्त पर कर दिया गया।

पाकिस्तान क्या लॉन्च करने वाला है मिसाइल

हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने नोटम जारी करने के पीछे अपनी योजना का खुलासा नहीं किया। मगर, एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पाकिस्तान या तो सतह से सतह मिसाइल को लॉन्च करने वाला है या लंबी दूरी की समुद्र से लॉन्च किए जाने वाले सिस्टम या रणनीतिक नौसैनिक प्लेटफॉर्म क्षमता का आकलन करने वाला है।

आईएनएस ध्रुव की यह खूबी दुश्मन के लिए बड़ी टेंशन

  • भारतीय या पाकिस्तान की नौसेना की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है। दरअसल, भारत के ध्रुव को बेहद संवेदनशील और तकनीकी रूप से सक्षम मिसाइल ट्रैकिंग ऑपरेशनों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

  • इससे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। INS ध्रुव के लंगर डालने से पाकिस्तान के घोषित खतरनाक इलाकों तक की निगरानी हो सकेगी।


भारत-पाकिस्तान के बीच समंदर में रणनीतिक लड़ाई!

  • इस रणनीतिक लड़ाई में भारत-पाकिस्तान के बीच खुफिया इनपुट के लिए जोर-आजमाइश होगी, जहां मिसाइल टेलीमेट्री, रडार सिग्नेचर्स और इलेक्ट्रॉनिक उत्सर्जन का पता लगाकर रणनीतिक रूप से दुश्मन के ठिकानों को निशाने पर लिया जा सकता है।

  • रिपोर्टों के अनुसार, अगर पाकिस्तान एक नया क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक सिस्टम या पनडुब्बी लॉन्च करता है तो आईएनएस ध्रुव भारतीय नौसेना को इस बारे में सभी महत्वपूर्ण आंकड़े दे पाएगा।


अरब सागर में शुरू हो गई एक नई रेस

  • माना जा रहा है कि अरब सागर में एक रणनीतिक रेस शुरू हो चुकी है। भारत के आईएनएस ध्रुव की वजह से पाकिस्तान भी चुप बैठने वाला नहीं है।

  • दोनों के बीच तकनीकी युद्ध ज्यादा होने की आशंका है। दोनों देशों की तरफ से आंकड़े जुटाने, निगरानी करने और नौसैनिक तैयारियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दौड़ होनी तय है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts