Sun, 19 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्वामित्व विवाद: मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद HC से झटका, मुकदमों की पोषणीयता पर आपत्ति खारिज

बांग्लादेश में भारत के नए राजदूत हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बंगाल चुनाव के बीच केंद्र का बड़ा दांव

पहली बार श्रीलंका पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति, पीएम हरिणी अमरासुरिया से की मुलाकात

मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाए दिखे 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय, हाल देख फैंस दुखी, फूटा गुस्सा

नोएडा के बाद हापुड़ पहुंचा कर्मचारियों का आंदोलन, ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, गेट किया गया बंद

जनजातीय भाषाओं के संरक्षण व बहुभाषी शिक्षा पर जोर, राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

‘सेक्स स्कैंडल’ का नया मोड़’ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने मनाया बर्थडे, खाकी वर्दी वालों ने खिलाया केक...

नैनीताल घूमने आए यूपी के विधायक पुत्र को हूटर बजाना पड़ गया महंगा, SDM से बहस के बाद कार सीज, कटा चालान

क्या नीतीश को अब मिलेगा जीविका दीदियों का साथ? बिहार में जमीनी रणनीति पर मंथन कर रही JDU

OMG! टॉयलेट सीट पर महिला के साथ दर्दनाक हादसा, हुआ कुछ ऐसा कि दिमाग से निकल गए 10 साल

सूचना

मध्यप्रदेश न्यूज : 'हम भी कभी साहब थे', 82 साल के रिटायर्ड DSP और पत्नी को पन्ना पुलिस ने बनाया क्रिमिनल, भड़के पूर्व अफसर

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 49

Share:

पन्ना में 82 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के साथ पुलिस बदसलूकी का मामला गरमा गया है। सीट बेल्ट के विवाद में दंपति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे पूर्व पुलिस अधिकारी संघ में भारी रोष है।

panna police misbehavior retired dsp

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिसिंग के मानवीय चेहरे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। यहां 82 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी बुजुर्ग पत्नी के साथ मदला पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और फिर उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी ने पूरे प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारियों को आक्रोशित कर दिया है। इंदौर से लेकर भोपाल तक अब इस 'वर्दी बनाम वर्दी' की लड़ाई ने तूल पकड़ लिया है।

सीट बेल्ट से शुरू हुआ विवाद

रिटायर्ड राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के सचिव गिरीश सूबेदार के अनुसार, घटना दो दिन पहले की है जब पूर्व डीएसपी चौहान अपनी पत्नी के साथ पन्ना से ग्वालियर जा रहे थे। रास्ते में मदला थाने के पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी। विवाद महज सीट बेल्ट न पहनने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक उन्हें थाने में बिठाकर रखा गया।

'बॉडी कैम' वीडियो करेगा फैसला

मामला गर्म होते देखपन्ना की पुलिसअधीक्षक निवेदिता नायडू ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन पुलिस के पास इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बॉडी-वियर कैमरे में सब कुछ कैद है और जनता वीडियो देखकर खुद आकलन कर सकती है कि गलती किसकी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी जिन्होंने अपनी पूरी उम्र विभाग को दी, उनके और उनकी पत्नी के साथ महज एक ट्रैफिक विवाद में ऐसा सलूक निंदनीय है। हम इस अपमान के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।

गिरीश सूबेदार, सचिव, सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ

क्यों भड़के पूर्व पुलिस अफसर?

पूर्व अधिकारियों का कहना है कि एक 82 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी पर आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं लगाना पुलिस की अति को दर्शाता है। क्या एक पूर्व राजपत्रित अधिकारी के साथ सड़क पर ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए? इसी सवाल को लेकर सोमवार को प्रदेशभर के लगभग तीन दर्जन सेवानिवृत्त अधिकारी इंदौर में ज्ञापन सौंपकर DGP से पन्ना पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts