ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 38
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी अभिषेक की शादी से तीन दिन पहले, यानी 6 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाली 15 साल की नाबालिग ने एसिड पीकर खुदकुशी की कोशिश की। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 अप्रैल को जब डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की, तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
आरोपी अभिषेक सेन की रतलाम पहुंची थी
शादी के लिए बारात निकल चुकी थी
पुलिस ने दुल्हन पक्ष के घर लगाया फोन
बताया, होने वाला दूल्हा दुष्कर्मी है
नाबालिग से रेप किया था, 3 महीने की गर्भवती
आरोपी ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था
पुलिस ने पार्षद की मदद से शादी रुकवाई
आरोपी दूल्हा बारात से ही फरार हो गया
जानकारी अनुसार, पीड़ित किशोरी ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसमें 5 जनवरी को जब वह घर पर अकेली थी, तब अभिषेक ने घर में घुसकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जैसे ही पीड़िता को अभिषेक की शादी की खबर लगी, वह टूट गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने तत्परता दिखाते हुए रतलाम में दुल्हन पक्ष से संपर्क किया। पुलिस और स्थानीय पार्षद के समझाने के बाद दुल्हन के परिवार ने शादी रोकने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि, दूल्हे को जैसे ही उसके दुष्कर्म मामले में खुद के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी लगी तो वह बारात से गायब हो गया। परिजन भी उसके बारे में जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन