Sun, 05 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे के बाद दौसा में एक्शन, 38 जगहों से हटाया गया अतिक्रमण

हरियाणा के 7 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

पंजाब में दूध की मिलावट पर सख्ती, सरकार ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, मुफ्त जांच की सुविधा

ऑपरेशन प्रहार 3.0: फरीदकोट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 30+ नशा तस्कर दबोचे

स्कूल में पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन : प्रधान पाठक के निलंबन की अनुशंसा, अध्यक्ष और सचिव पर FIR की तैयारी

पहली ही बारिश में डूबा डोंगरगढ़, मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त…

लोन एजेंट्स का टॉर्चर और ‘पाकिस्तानी कॉल’… सागर यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत के पीछे का सीक्रेट नेटवर्क देख पुलिस भी दंग

जमीन विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप, सरेआम चलीं 8 राउंड गोलियां, वीडियो वायरल..

धाकड़ धामी के पांच साल: विकास, सुशासन और जनविश्वास का शक्ति प्रदर्शन

राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

सूचना

धर्म : सड़क पार कर रही बच्ची को बस ने रौंदा, हुई मौत

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 8

Share:

फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय छह साल की एक बच्ची काव्या बस की चपेट में आ गई। बच्ची एलकेजी में पढ़ती थी। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और रविवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मां के साथ चाची के घर जा रही थी बच्ची

पल्ला थाना पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार सरस्वती कॉलोनी में रहता है। बच्ची के पिता महेश ने बताया कि शनिवार दोपहर काव्या अपनी मां के साथ चाची के घर जा रही थी। वे शनि बाजार के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और उसने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।

परिजनों का ड्राइवर पर बड़ा आरोप

हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बस ड्राइवर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बस चलाते समय ड्राइवर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी वजह से उसका ध्यान सड़क पर नहीं था और उसने बच्ची को नहीं देखा। इतना ही नहीं, परिवार ने पुलिस पर भी देरी से पहुंचने और बस व ड्राइवर को मौके पर नहीं पकड़ने का आरोप लगाया है।

थाने में मचा हंगामा

हादसे के बाद घटनास्थल पर बहुत भीड़ जमा हो गई। बच्ची को अस्पताल ले जाने के बाद परिजन शव को एंबुलेंस में सीधे पल्ला थाना लेकर पहुंच गए। वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर गुस्सा जताया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए।

पुलिस जांच में जुटी

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts