Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

धर्म : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं उनके प्रिय प्रसाद का भोग, जानें कब कौनसा भोग चढ़ाएं...

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 166

Share:

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा को नवरात्रि के पावन दिनों में उनके प्रिय भोग लगाना से घर परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होती है। जानें चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को किन चीजों के भोग लगाने चाहिए।

चैत्र नवरात्रि का आरंभ आज से हो चुका है। नवरात्रि  के दिन मां दुर्गा की उपासना और साधने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस समय सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करता है उनकी पूजा अर्चना करता है। उसपर मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा को भोग अर्पित करता है मां दुर्गा उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। मां दुर्गा को इन पवित्र 9 दिनों में उनके प्रिय भोग जरुर लगाने चाहिए। आइए जानते हैं मां दुर्गा का प्रिय भोग।

मां दुर्गा का प्रिय भोग
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप को गाय का घी या खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा को शक्कर का भोग लगाना चाहिए।

नवरात्रि की तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा को दूध का भोग या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि मां को मालपुआ का भोग लगाकर जितना हो सके इसे प्रसाद के रुप में सभी को बांटना चाहिए। ऐसा करने से मनोबल बढ़ता है।

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता रानी को केले का भोग लगाना शुभ रहता है। ऐसा करने से जीवन में सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं।

नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा का कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से सौंदर्य में बढ़ोतरी होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का प्रिय भोग गुड़ है इसलिए मां कालरात्रि को गुड़ का भोग जरुर लगाएं। ऐसे करने से रोग और शोक से मुक्ति मिलती है।

नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां महागौरी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद बना रहता है।

नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को हलवा पूड़ी और खीर का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती हैं।

मां दुर्गा को प्रिय भोग लगाना का महत्व

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की उपासना करने से मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस समय मां को प्रिय भोग लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां दुर्गा प्रसन्न होकर घर में विराजमान होती हैं।

Tags :

#धर्म

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts