Sun, 05 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, बदलें रोजमर्रा की आदतें, स्लीप क्वालिटी होगी बेहतर…

आज शाम लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, सातवीं बार चैंपियन बनने पर कंगारुओं की नजर....

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की शादी, सादे समारोह में परिवार के साथ विशेष अतिथि रहे मौजूद…

‘मम्मी, बाथरूम का फर्श चटक क्यों रहा है…’, आगरा के सुरेंद्र हत्याकांड में बेटी के इस सवाल से डर गई थी रूबी, फिर उगला राज

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे के बाद दौसा में एक्शन, 38 जगहों से हटाया गया अतिक्रमण

हरियाणा के 7 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

पंजाब में दूध की मिलावट पर सख्ती, सरकार ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, मुफ्त जांच की सुविधा

ऑपरेशन प्रहार 3.0: फरीदकोट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 30+ नशा तस्कर दबोचे

स्कूल में पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन : प्रधान पाठक के निलंबन की अनुशंसा, अध्यक्ष और सचिव पर FIR की तैयारी

सूचना

हरियाणा न्यूज़ : हरियाणा के 7 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 4

Share:

हरियाणा के मौसम में रविवार दोपहर को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के 7 जिलों में तेज बारिश ने दस्तक दी, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में तेज बारिश हुई, जिसका आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, फरीदाबाद, यमुनानगर और भिवानी में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

आंधी और अंधेरे का अलर्ट

सोनीपत में बारिश के साथ तेज आंधी शुरू हो गई है और दोपहर में ही अंधेरा छा गया है। करनाल में भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा इस समय पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसी के प्रभाव के कारण 9 जुलाई तक हरियाणा में रुक-रुककर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

5 जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य के 5 अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

उमस से अभी पूरी तरह राहत नहीं

मानसून के आगमन के बाद से तापमान में तो गिरावट आई है और लू का दौर पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन बारिश थमने के बाद होने वाली धूप से उमस बढ़ गई है। चिपचिपी गर्मी का अहसास अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो फतेहाबाद और हिसार में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि सिरसा, जींद और झज्जर में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। किसान और आम नागरिक अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और बाकी जिलों में भी पानी की कमी पूरी होगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts