ब्रेकिंग
सूचना
फरीदकोट: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत पुलिस विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसमें बड़ी सफतला हासिल करते हुए फरीदकोट पुलिस ने शनिवार को कई अपराधियों को पकड़ा। ऑपरेशन ‘प्रहार 3.0’ के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। इस कार्यवाही में आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
बड़ी बात यह है कि इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 100 आरोपियों को पकड़ा गया, साथी 30 से अधिक नशा तस्करों और 3 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो अवैध पिस्तौल भी जप्त किए गए हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश में एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। विशेष अभियान के दौरान गंभीर अपराधों से जुड़े 4 दर्जन से अधिक ऐसे वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनकी गिरफ्तारी लंबे समय से लंबित थी।
इसके अलावा करीब 100 अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 30 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कार्रवाई के दौरान दो अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए।
भगोड़े अपराधी भी पकड़े गएआपको बता दें कि अभियान में विभिन्न अदालतों द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार 3.0’ अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में अपराधियों, गैंगस्टरों तथा नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन