Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

राजस्थान न्यूज़ : Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे के बाद दौसा में एक्शन, 38 जगहों से हटाया गया अतिक्रमण

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 225

Share:

Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद दौसा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस, प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने एक्सप्रेसवे के किनारे 38 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जेसीबी और बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई दौसा कलेक्टर सौम्या झा के निर्देश पर की जा रही है। हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की समीक्षा की, जिसमें हाईवे पर लगे साइन बोर्ड और दिशा संकेतकों में कई खामियां सामने आईं।

जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि जांच में पाया गया कि कुछ स्थानों पर साइन बोर्ड स्पष्ट नहीं थे और कई जगह दिशा बताने वाले ऐरो भी नहीं लगे थे। इससे वाहन चालकों को सही रास्ता समझने में परेशानी हुई, जो दुर्घटना की एक बड़ी वजह बनी। इसी के साथ हाईवे के आसपास किए गए अतिक्रमण भी सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे, इसलिए उन्हें चिन्हित कर हटाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत अब तक नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में 12, पापड़दा में 9, राहुवास में 7, लालसोट में 6, बांदीकुई में 2, कोलवा में 1 और झांपदा में 1 अस्थायी अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

इस अभियान की निगरानी जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा, जिले के थानाधिकारी और NHAI की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts