Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

मौसम विभाग न्यूज़ : देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली में मौसम को लेकर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 121

Share:

उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने एक दो नहीं 15 राज्यों में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच क्या बरसात होगी, इस पर भी IMD ने अहम जानकारी दी है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे वक्त में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में 16 मई को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कई हिस्सों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग नेआंधी-बारिश का पूर्वानुमानजताया है। इसके साथ ही कहा कि उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर भयंकर तूफान आ सकते हैं, जबकि कई इलाकों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। पंजाब के छह जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में बिजली कड़कने के साथ भयंकर आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सकती हैं।

पंजाब में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 मई से 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में लू यानी हीटवेव की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिल्लीवासियों को लेकर आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं के चलने के एक दिन बाद हुआ।

दिल्ली-एनसीआर में 40 डिग्री तक पारा

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार कोअधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पारजाने की संभावना है। आईएमडी ने इससे पहले रात के समय बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। गर्मी से मिली थोड़ी राहत के बावजूद, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, इस क्षेत्र में एक बार फिर गर्म और शुष्क मौसम लौटने की उम्मीद है।


17 मई को दिल्ली में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 16 मई को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। ऐसा ही मौसम देश की राजधानी में नजर आ रहा। तेज चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन प्रभावित है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 17 मई को तापमान और बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts