ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 14, 2026 / Post views : 25
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून की एंट्री दो से तीन दिनों में हो सकती है। मानसून को लेकर रास्ता साफ है। जिस कारण से मानसून अगले तीन दिन में प्रवेश कर सकता है। मानसून की एंट्री से पहले राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ मध्य पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक एक्टिव है। जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इसी सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। जिस कारण सेप्रदेश में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियांबनी हुई हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही गरज-चमक, बारिश या धूलभरी आंधी भी आ सकती है। मौसम में आए बदलाव के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। रायपुर का धिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला
दो से तीन दिनों में हो सकती है मानसून की एंट्री
मानसून की एंट्री से पहले गतिविधियां तेज
अगले 24 घंटे में कई जिलों में हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ में मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि कई जिलों में उमस बढ़ गई है। राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ है।
Tags :
#मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन