Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

मौसम विभाग : मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 15, 2026 / Post views : 4

Share:

देश में मानसून की एंट्री को 11 दिन हो चुके हैं। वहीं देश के 17 राज्यों में अभी भी मानसून नहीं पहुंच चुका है। इससे देश के इन राज्य के लोगों को बारिश का इंतजार बढ़ गया है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। देश से मानसूनी बादल गायब (monsoon clouds) हो गए हैं। इसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। सैटेलाइट इमेज और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) के हालिया आंकड़ों से पता चला है कि देश के बड़े हिस्से में मॉनसून अचानक बेहद कमजोर हो गया है। मानसूनी बादल पूरी तरह गायब नजर आ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सामान्य रूप से मानसून आने के बाद इन 12 दिनों में औसतन रूप से 53.7 मिमी तक बारिश होती है। जबकि अभी तक सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई है। इसका मतलब 4-15 जून के बीच 64% कम बारिश दर्ज की गई है।

मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रुक गया है। जबकि मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल है।

आईएमडी के रेनफॉल डिपार्चर मैप में मध्य, दक्षिणी और पूर्वी भारत के विशाल हिस्से पीले और लाल रंगों में रंगे हुए हैं, जो सूखे जैसे गंभीर हालात को दर्शाते हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात 15 जून को भारत के INSAT-3DS सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें हैं। आमतौर पर इस मौसम में भारत का जो नक्शा बादलों की घनी सफेद चादर से ढका रहता था, वह इस बार प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में बिल्कुल साफ और सूखा दिखाई दे रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक यह दौर कुछ समय के लिए आया “मॉनसून का ठहराव” है, जो समुद्र की स्थितियों के बजाय ऊपरी वायुमंडल की गतिविधियों की वजह से हो रहा है। इस समय आसमान की ऊपरी सतह पर बहने वाली ‘वेस्टरली जेट स्ट्रीम’ (पश्चिमी हवाओं का प्रवाह) अपनी सामान्य जगह से बहुत ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक आई है। यह असामान्य बदलाव मॉनसून के सबसे मुख्य इंजन यानी ‘ईस्टरली जेट’ (पूर्वी हवाओं) के रास्ते में रुकावट बन गया है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

16 जून:

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

17 जून:

  • सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts