Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

मौसम विभाग अलर्ट : मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, अगले 5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, रातें भी रहेंगी तपती

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 159

Share:

मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अगले दो

दिनों तक वॉर्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया है।

दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

रायपुर में गर्म दिन और तपती रात
राजधानी रायपुर में आज हीट वेव के साथ वॉर्म नाइट की स्थिति रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts