Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: Bhilai MLA: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव होंगे गिरफ्तार? पुलिस ने घर को घेरा, 4 बार से नोटिस का नहीं दिया जवाब, जानें पूरा मामला

Admin / Sat, Aug 17, 2024 / Post views : 219

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव की हिंसा मामले में आरोप के कारण गिरफ्तारी संभव है। पुलिस प्रशासन की टीम उनके निवास पर पहुंच गई है। उन पर सतनामी समाज के पक्ष में सभा करने और हिंसा भड़काने का आरोप है। पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस का कहना है कि यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सेक्टर 5 निवास पर पहुंच चुकी है। उनके खिलाफ कोयला घोटाले और कथित एमएमएस मामले की भी जांच चल रही है। आरोप हैं कि विधायक देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के पक्ष में एक सभा की थी। जिसके बाद बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में आगजनी और हिंसा हुई थी। इस हिंसा में बड़ी संख्या में वाहनों को जलाया गया था। देवेंद्र यादव ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। इस मामले में यादव से पूछताछ के लिए पुलिस ने चार बार नोटिस जारी किया था। पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पेश नहीं हुए। नोटिस मिलने पर यादव ने भाजपा सरकार और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर दिया जा रहा है। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को चौथी बार नोटिस जारी किया। पुलिस यादव का बयान दर्ज करना चाहती है, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया है। इससे पहले भी पुलिस तीन बार नोटिस भेज चुकी है। इस बार भी पुलिस उनके भिलाई स्थित आवास पर नोटिस लेकर पहुंची पर उनके समर्थकों ने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts