Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: महिलाओं के खिलाफ अपराध क्षमा योग्य नहीं: कोलकाता रेप और मर्डर मामले पर पीएम मोदी

Admin / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 380

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
कोलकाता के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या पर लोगों में व्याप्त भारी आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कोलकाता के एक अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape and Murder) को लेकर लोगों में भारी आक्रोश के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन' में कहा कि, “महिलाओं की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. मैं एक बार फिर हर राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं. चाहे अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए.” मोदी सरकार “लखपति दीदी” को एक स्वयं सहायता समूह सदस्य के रूप में परिभाषित करती है. यह वे महिलाएं हैं जो सालाना एक लाख रुपये या इससे अधिक की घरेलू आय अर्जित करती हैं. इस आय की गणना कम से कम चार कृषि मौसमों या व्यावसायिक चक्रों के लिए की जाती है. इसमें औसत मासिक आय कम के कम 10,000 रुपये होती है. पीएम मोदी ने नेपाल बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है और दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि, देश का कोई भी राज्य हो, अपनी बहनों और बेटियों की पीड़ा और उनके गुस्से को वह समझ रहे हैं. उन्होंने कहा, "आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है."

लापरवाह कोई भी हो, हिसाब सबका होना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा, "दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए. उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए. अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था, जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है सबका हिसाब होना चाहिए. ऊपर से नीचे तक मैसेज एकदम साफ जाना चाहिए कि यह पाप अक्षम्य है. महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानूनों को भी लगातार सख्त कर रही है." पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बस हादसे में महाराष्ट्र के जलगांव के अनेक लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने कहा, "जैसे ही यह हादसा हुआ भारत सरकार ने तुरंत नेपाल सरकार से संपर्क किया. हमने हमारी मंत्री रक्षा खडसे को तुरंत नेपाल जाने के लिए कहा. हमारे जो परिजन नहीं रहे उनके पार्थिव शरीर को हम वायुसेना के विमान से वापस लाए हैं. जो घायल हैं, उनका अच्छे से इलाज चल रहा है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं." उन्होंने कहा कि आज लखपति दीदियों का महासम्मेलन हो रहा है. मेरी बहनें यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हैं. आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए छह हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है. मेरी सभी माताओं-बहनों को बहुत-बहुत शुभेच्छा.
पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं
पीएम मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं आपके पास आया था, तो मैंने वादा किया था कि हमें तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है. इसका मतलब है कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में काम करती हैं और उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो. पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं. महाराष्ट्र में माताओं-बहनों के लिए, नौजवानों और किसानों के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम्स, नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं. लखपति दीदी बनाने का यह अभियान... पूरे परिवार को और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने का एक महा अभियान है. यह गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रहा है.'' पीएम मोदी ने कहा कि पोलैंड के लोग, महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है. पोलैंड के लोगों ने यह मेमोरियल, कोल्हापुर के लोगों की सेवा और सत्कार की भावना को सम्मान देने के लिए बनाया है. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान, पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts