Mon, 06 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

खेलने वाला ही खिलता है’… योगी ने पाती लिख अभिभावकों से की बच्चों की प्रतिभा न दबाने की अपील

Delhi Morning News Brief: CM रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों को दी अंतिम वॉर्निंग...

मुंबई में भारी बारिश से बिग बी का बंगला ‘जलसा’ प्रभावित, बाहर पानी भरने का वीडियो वायरल…

बंगाल में सुपर इमरजेंसी! ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, ममता ने कहा कि मुझे हाउस अरेस्ट किया गया.

भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, बदलें रोजमर्रा की आदतें, स्लीप क्वालिटी होगी बेहतर…

आज शाम लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, सातवीं बार चैंपियन बनने पर कंगारुओं की नजर....

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की शादी, सादे समारोह में परिवार के साथ विशेष अतिथि रहे मौजूद…

‘मम्मी, बाथरूम का फर्श चटक क्यों रहा है…’, आगरा के सुरेंद्र हत्याकांड में बेटी के इस सवाल से डर गई थी रूबी, फिर उगला राज

सूचना

Delhi : Delhi Morning News Brief: CM रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों को दी अंतिम वॉर्निंग...

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 7

Share:

Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (05 जुलाई 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों को दी अंतिम वॉर्निंग, सीएम रेखा गुप्ता का वित्त विभाग में बड़ा ‘ऑपरेशन’, सीएम रेखा गुप्ता ने पालम में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ, दंगाई उमर खालिद और शरजील इमाम जेल में ही रहेंगे  प्रमुख रहा।

CM Rekha Gupta Final Warning to Delhi Private schools: मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सीएम CM रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों को अंतिम वॉर्निंग दी है। दिल्ली सीएम ने साफ कहा कि फीस पर मनमानी अब नहीं चलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर जुर्माना लगाने, उनकी मान्यता रद्द करने और गंभीर मामलों में स्कूल प्रबंधन का अधिग्रहण करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

सीएम रेखा गुप्ता का वित्त विभाग में बड़ा ‘ऑपरेशन’

Delhi Finance Department Transfer: सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली वित्त विभाग में बड़ा ‘ऑपरेशन’ किया है। दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 5 साल से जमे 52 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर शामिल हैं। वहीं 19 को प्रमोशन दिया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने पालम में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ

CM Rekha Gupta Inaugurates Palam Solar Plant: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पालम में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट से करीब 375 घरों को स्वच्छ बिजली (नवीकरणीय ऊर्जा) मिलेगी।

दंगाई उमर खालिद और शरजील इमाम जेल में ही रहेंगे

Umar Khalid & Sharjeel Imam: दंगाई उमर खालिद और शरजील इमाम अभी जेल में ही रहेंगे। 2020 के दिल्ली दंगा केस (Delhi Riots-2020) में कोर्ट ने दोनों दंगाईयों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली दंगा में बड़ी साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज रद्द कर दी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (cockroach janta party protest) धरना 15वें दिन (4 जुलाई) को भी जारी रहा। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को समर्थन दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 7 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। लगातार भूख हड़ताल पर बैठने के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई है। उनका वजन 5 किलो कम हो गया है। (पढ़े पूरी खबर)  

दिल्ली में भारी बारिशः Delhi Rains: इस वक्त देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून एक्टिव मोड में है। इसके कारण देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 12 दिन की देरी के बाद मानसून दिल्ली में एंट्री (Delhi Monsoon) ले चुका है। मानसून की एंट्री के बाद आज दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे बंद करना पड़ा। जबकि तुगलकाबाद समेत कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली पुलिस ने नकली डॉक्यूमेंट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ : Delhi Police Busted Fake Document Making Racket: दिल्ली पुलिस ने नकली डॉक्यूमेंट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये रैकेट QR और बारकोड वाले नकली डॉक्यूमेंट्स बना रहे थे। ये लोग ₹20 में फर्जी आधार कार्ड और ₹15 में वोटर ID बनाकर देते ते। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साइबर मॉनिटरिंग के दौरान वेबसाइट की टेस्टिंग करके इस फ्रॉड की पुष्टि की, जो पेमेंट के कुछ सेकंड बाद नकली आधार बना देती थी। इस गिरोह कई राज्यों में फैलने की आशंका है। FIR दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। (पढ़े पूरी खबर)

सास के सामने पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या: राजधानी दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र के राशिद मार्केट इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने 19 वर्षीय पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार की है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र पर शक को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की पहचान मुस्तकीम के रूप में हुई है, जो एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव था, जबकि उसकी पत्नी अलिशा गृहिणी है। दोनों की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। (पढ़े पूरी खबर)

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts