Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: हरियाणा में बनेगी तीसरी बार BJP सरकार, CM सैनी-विनेश जीते, जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस को बहुमत; उमर अब्ब्दुल्ला भी जीते, BJP को 29, PDP तीन पर सिमटी

Admin / Tue, Oct 8, 2024 / Post views : 266

Share:
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग पूरी हो गई है. BJP को बहुमत मिल गया है. 48 सीटों पर उसके प्रत्याशी जीत चुके हैं | कांग्रेस का आंकड़ा 37 पर है. BJP के CM नायब सिंह सैनी,
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और विनेश फोगाट चुनाव जीत गए हैं. पिछली बार किंग मेकर रहे JJP के प्रमुख दुष्यंत चौटाला का हाल इस बार बहुत बुरा रहा. खुद चुनाव हार गए हैं. पांचवें नंबर पर रहे. उनकी पार्टी का भी कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका. आज चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर भी देखा गया. शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी. पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था. BJP कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी. फिर सब पलट गया और एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं. इसके बाद 12 बजे भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई.
हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 (Haryana Assembly Election Result 2019) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिली थीं. वहीं, कांग्रेस (Indian National Congress) दूसरे स्थान पर रही. इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) को 31 सीटें मिली थीं. वहीं, जेजेपी (JJP) तीसरे नंबर पर रही. जेजेपी (Jannayak Janta Party) को 10 सीटें मिली थीं. 7 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों (Independent Candidates) के खाते में गईं. वही विधानसभा चुनाव २०२४ में BJP 48, कांग्रेस को 37, INLD को  2, अन्य दलों को ३ एवं जेजेपी का खाता नहीं खुला |  हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद नायब सिंह सैनी के नेतृत्‍व में बीजेपी राज्‍य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. यहां एग्जिट पोल के नतीजे एकदम उलट  साबित हुए, जिसमें कांग्रेस को राज्‍य में बहुमत के साथ सरकार बनाते दिखाया गया था. राज्‍य में बीजेपी ने हैट्रिक बनाई है, जोकि प्रदेश में एक रिकॉर्ड भी है. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने जहां 48 सीटों पर जीत दर्ज कर ली. उधर कांग्रेस 37 सीटों पर जीत पाई. वहीं, इनेलो ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है तो 3 सीटों पर निर्दलियों ने परचम लहराया है.

         जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस को बहुमत; उमर अब्ब्दुल्ला भी जीते, BJP को 29, PDP तीन पर सिमटी

 

एक दशक बाद हुए  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ( Jammu Kashmir Chunav result 2024) में नेशनल कांफ्रेंस अकेले दम पर 42 सीटें जीतने में सफल रही है। गठबंधन में शामिल कांग्रेस भी 6 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस प्रकार इंडिया गठबंधन(48) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बहुमत के नंबर(46) के पार पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी जम्मू में भी अपनी उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं जीत पाई, भाजपा केवल 29 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी अपनी सीट नौसेरा 7 हजार वोटों से हार गए। अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी के खातें में भी एक सीट गई है, उसके उम्मीदवार मेहराज डोडा विधानसभा क्षेत्र से जीतने में सफल रहे। चुनावों से पहले जिन निर्दलीय उम्मीदवारों को लेकर सभी लोग बात कर रहे थे वह उतने असरदार साबित नहीं हुए। केवल 7 निर्दलीय उम्मीदवार इस चुनाव में जीत दर्ज कर पाए। पिछली बार भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली पीडीपी केवल तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। महबूबा मुफ्ती के चुनाव न लड़ने के कारण पार्टी का पूरा दारोमदार उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती पर आया, लेकिन वह अपनी सीट भी बचाने में नाकाम रहीं। चुनाव के नतीजे आने के पहले ही उन्होंने अपनी हार मानते हुए लिखा कि मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करती हूं। रशीद इंजीनियर के भाई खुर्शीद अहमद शेख लंगेट विधानसभा से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके अलावा जेपीसी और सीपीआईएम भी एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही। चुनावों के नतीजें भाजपा के लिए चौंकाने वाले रहे। नतीजों के बाद एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जनता ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन दिया है, अब हम अपने आप को उनके वोटों के काबिल साबित करने की कोशिश करेंगे। वहीं एनसी और कांग्रेस की जीत पर पीडीपी की वरिष्ठ नेता महबूबा मुफ्ती ने भी दोनों पार्टियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव में जीत पर बधाई, इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक स्थाई सरकार को चुनने में अपना योगदान दिया इसके लिए उन्हें बधाई। चुनाव परिणाम के बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि उमर ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके इस बयाँन से साफ़ होता है की जम्मू एंड कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला  होंगे | ये चुनाव परिणाम २०१९ में आर्टिकल ३७० के निरस्त होने और तत्कालीन राज्य को २ केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद प्रदेश की पहले निर्वाचित सरकार का मार्ग प्रशस्त  करेंगे 

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts