Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: दिन में स्कूल, शाम को समोसे की दुकान और रात में पढ़ाई, NEET क्वालिफाई करने वाले सनी की शानदार कहानी

Admin / Sun, Sep 1, 2024 / Post views : 267

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

नोएडा में सड़क किनारे ठेले पर समोसा चाय बेचने वाले सनी कुमार ने NEET UG परीक्षा क्रैक कर ली है. अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सनी ने दुकान संभालने के साथ NEET UG परीक्षा शानदार मार्क्स के साथ क्रैक की है

नई दिल्ली: 18 साल सन्नी कुमार की कहानी काफी प्रेरणादायी है. दरअसल, समोसे की दुकान लगाने वाले 18 साल के सन्नी कुमार ने NEET UG में 664 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया.  उनकी प्रेरणादायक कहानी को साझा करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की  शाम के सुहाने मौसम और हलकी हलकी बारिश के बीच नोएडा के सेक्टर 12 चाय पकोड़े की दुकान लगाने वाला 18 साल का सनी अब एक साधारण बालक नहीं हैं. अब वो देश के लाखों बच्चों के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं. आपको बता दें कि तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद भी समोसा बेचकर देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET UG को क्रैक करके सनी ने देश में एक इतिहास रच दिया हैं. उन्होंने   परीक्षा में 720 में से 664 अंक हासिल किये हैं और अब वो आगे की तैयारियों में जुट गए हैं नोएडा में सड़क किनारे ठेले पर समोसा चाय बेचने वाले सनी कुमार ने NEET UG परीक्षा क्रैक कर ली है. अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सनी ने दुकान संभालने के साथ NEET UG परीक्षा शानदार मार्क्स के साथ क्रैक की है.  देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में सनी ने 720 में से 664 अंक प्राप्त किए हैं. पिछले साल उनको नीट में अच्छे मार्क्स नहीं मिल पाए थे. इस वजह से एक साल का ब्रेक लेकर उन्होंने और अच्छे से पढ़ाई की. नीट यूजी एग्जाम क्रैक करने वाले सनी कुमार बताते हैं कि उनके पिता बहुत पहले ही उनकी मां को छोड़ चुके हैं. सनी ने बताया कि उन्हें पढ़ाई में पिता से कोई मदद नहीं मिलती. उनकी मां और बड़े भाई ने उन्हें काफी मदद सपोर्ट किया है. सनी बताते हैं कि स्कूल खत्म होने के बाद वो समोसे का ठेला लगाने आ जाते थे. सड़क किनारे दुकान चलाते हुए उन्हें जो थोड़ा समय मिलता वो ऑनलाइन क्लास लेते थे.  वह अपने समोसे के दुकान लगाने कि तैयारी कर रहे थे. सनी काफी खुश हैं और अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं.  उनके लिए ये बस एक शुरुआत हैं.  "अभी मुझे कॉलेज मिला नहीं हैं लेकिन मैं आगे चल कर एक अच्छे कॉलेज में दाखिला करना चाहता हू. " सनी काफी खुश हैं और उन्हें लग रहा हैं कि उनकी सफलता देश में नीट कि तैयारी कर रहे बाकी बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं.  सनी ने अपनी पूरी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में की हैं.  हालांकि सनी काफी शर्मीले किस्म के बालक हैं और वो कहीं न कहीं इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि उन्हे इस तरह से वायरल नहीं होना था.  "मैंने जो भी मेहनत किया लेकिन मुझे ऐसे वायरल नहीं होना हैं , मैं चाहता हूँ कि मैं एक बहुत बड़ा आदमी बन जाऊं उसके बाद लोग मुझे जाने. " साथ ही सनी की माँ ने बताया की वह इस वक़्त जितनी खुश हैं उतनी पहले कभी नहीं हुई.  "मैं बहुत खुश हूँ और बस यही चाहती हूँ की मेरे बेटे का दाखिला अब एक बहुत अच्छे कॉलेज में हो जाये और वो खूब तरक्की करे.      

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts