ब्रेकिंग
सूचना

आज 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. इस खास मौके पर हर ओर त्योहार की रौनक और रोशनी देखने को मिल रही है. घरों से लेकर बाजारों तक दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके साथ ही अपनों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. कोई भी त्योहार अपनों की बधाइयों और प्यार के बिना अधूरा ही लगता है. ऐसे में लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. वहीं, अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खास संदेश और खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं. इन संदेशों के जरिए आप अपनों को छोटी दिवाली की बधाई दे सकते हैं. साथ ही उनके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की कामना भी कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार,
शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी, आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो.
आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन