Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

बिहार :-पटना न्यूज : नीतीश के साथ खास अफसर भी जाएंगे दिल्ली! क्या राज्यसभा के अलावा केंद्र में भी होगी बड़ी भूमिका ?

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 150

Share:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा में चले जाएंगे। बताया जाता है कि नीतीश कुमार बिहार के अपने कुछ खास अफसरों को भी डेपुटेशन पर दिल्ली ले जा रहे हैं। अधिकारियों को भी दिल्ली ले जाने का मतलब क्या है ?

पटना: लगता है बिहार आने वाले दिनों में कई बदलावों को देखने वाला है। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है और उनकी जगह राज्य को नए मुख्यमंत्री मिलेंगे। दो दशक तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे हैं। इन बदलावों के साथ कुछ बिहार में और भी बहुत कुछ बदलने वाला है।

बिहार में सरकार के साथ बदलेगा प्रशासन


नए मुख्यमंत्री का नया मंत्रिमंडल होगा, जिसमें कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ-साथ नए नेतृत्व की पसंद के मुताबिक प्रशासन में भी फेरबदल निश्चित होगा। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार खुद तो केंद्र में जा ही रहे हैं, साथ में बिहार के अपने विश्वस्त अफसरों को भी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली ले जा रहे हैं।

नीतीश अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ले सकते हैं शपथ


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ यह भी चर्चा है कि 14 अप्रैल या इसके आसपास बिहार के नए मुख्यमंत्री और उनका नया मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है। यानी एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा और इसके साथ बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य में बदलाव का सिलसिला भी शुरू होगा।

जब बिहार में एनडीए की, बहुत संभव बीजेपी के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली नई सरकार आएगी तो राज्य में प्रशासनिक फेरबदल भी होगा। नई सरकार अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के अनुसार आईएएस, आईपीएस अधिकारियों की तैनाती करेगी।

नीतीश भरोसेमंद अधिकारियों को ले जाएंगे साथ!


इसके साथ-साथ बिहार के प्रशासनिक जगत में यह चर्चा भी चल रही है कि नीतीश कुमार खुद तो राज्यसभा में जा रहे हैं, अपने साथ बिहार के अपने भरोसेमंद कुछ चुनिंदा अधिकारियों को भी डेपुटेशन पर केंद्र में ले जा रहे हैं। सवाल है कि अपने विश्वस्त अधिकारियों को दिल्ली ले जाने के पीछे नीतीश का क्या उद्देश्य हो सकता है?

नीतीश कुमार के केंद्र में जाने का मतलब क्या है?


सांसदों के बजाय मंत्रियों को अपने खास अधिकारियों को साथ में रखने की ज्यादा जरूरत होती है। माना जा सकता है कि नीतीश कुमार दिल्ली भले ही राज्यसभा सांसद के रूप में जा रहे हैं, लेकिन उनकी भूमिका सिर्फ सांसद तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। संभव है कि उन्हें निकट भविष्य में केंद्रीय मंत्री भी बनाया जाए। ऐसे में उन्हें अपनी रीति-नीति के अनुसार काम के लिए अपने विश्वस्त अधिकारियों की जरूरत होगी।

वैसे भी नीतीश कुमार का सहज ही मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाना इतना सामान्य नहीं हो सकता जितना दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा कि नीतीश कुमार के केंद्र में जाने का मतलब क्या था ?

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts