Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: अजमेर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड में सभी 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 5-5 लाख का जुर्माना

Admin / Wed, Aug 21, 2024 / Post views : 242

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 Ajmer Sex Scandal Case Verdict: अजमेर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड के सभी 6 दोषियों को आजीवन कारावास; ₹5-5 लाख का जुर्माना; 100 छात्राओं पर किया था जुल्म Ajmer sex scandal case verdict: 32 साल पहले हुए अजमेर गैंगरेप और ब्लैकमेल कांड के बाकी बचे 6 आरोपियों को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 5-5 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. इससे पहले अदालत ने अपने फैसले में आरोपियों नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, सोहिल गनी, सैयद जमीर हुसैन और इकबाल भाटी को दोषी करार दिया था. साल 1992 में 100 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज छात्राओं के गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग मामले में 18 आरोपी थे. 9 को सजा सुनाई जा चुकी है. एक आरोपी दूसरे मामले में जेल में बंद है. एक सुसाइड कर चुका है और एक फिलहाल फरार है. बचे 6 पर आज फैसला आ गया. क्या था मामला? साल 1992 के इस मामले में अजमेर के रईसजादों ने 100 से अधिक छात्राओं के साथ दरिंदगी की थी। आरोपियों ने एक बिजनेसमैन के बेटे के साथ कुकर्म कर उसकी अश्लील फोटोज खींच ली और उस तस्वीर के दम पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिसके बाद उस लड़के की गर्लफ्रेंड को पॉल्ट्री फर्म में बुलाया गया और उसका रेप किया और न्यूड तस्वीरें निकाली। लड़की को ब्लैकमेल कर आरोपियों ने लड़की से उसकी सहेलियों को लाने का भी दवाब बनाया। जिसके बाद इस कांड में कई आरोपी शामिल होते गए और कई लड़कियां उनकी दरिंदगी का शिकार होती चली गई। न्यूड तस्वीरों और ब्लैकमेल के इस खेल में लैब के कर्मचारियों, फोटाग्राफर समेत कई लोगों जिनके पास ये तस्वीरें सर्कुलेट होती चली गई उनकी भी नियत बिगड़ने लगी। हालांकि इस मामले में 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद आरोपी अलमास महाराज अभी फरार है। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts