Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मध्यप्रदेश न्यूज़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान: मोबाइल टावर में 200 फीट ऊपर चढ़कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गहराया सस्पेंस

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 237

Share:

बागली (देवास) मध्य प्रदेश के देवासजिले के टोंक खुर्द में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली आत्महत्या की घटना सामने आई है। 34 वर्षीय युवक पवन भाटी ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पास लगे निजी जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर करीब 200 फीट ऊपर चढ़कर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पवन भाटी पुत्र भंवर सिंह भाटी टोंक खुर्द का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही टोंक खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टावर की बिजली बंद करवाकर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस और फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शव को मजबूत रसियों से नीचे उतारा।

टोंक खुर्द थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने सूचना दी कि पवन भाटी का शव मोबाइल टावर पर लटका हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की जेब में कोई सुसाइड नोट या लिखित कागज नहीं मिला है। अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की घटना में मर्ग कायम कर ली गई है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सोमवार को डॉक्टरों और तहसीलदार की पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

क्षेत्र में गम का माहौल

इस घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव को टावर से नीचे उतारने के दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों ने अपनी छतों और घरों से यह दृश्य देखा। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की छानबीन कर रही है। परिवार से पूछताछ जारी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts