Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

मध्यप्रदेश न्यूज़ : मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 4

Share:

बड़वानी। ‘काम किसी का और नाम किसी का’, राजनीति का यह पुराना दस्तूर रविवार को बड़वानी में सरेआम देखने को मिला। झंडा चौक पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बने नए वेंडर मॉल के लोकार्पण पर विकास का क्रेडिट लेने की ऐसी होड़ मची कि सरकारी कार्यक्रम पल भर में सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। 3 साल की लेट-लतीफी और तीन-तीन डेडलाइन फेल होने के बाद बने इस मॉल का फीता काटने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ गए। मंच से जैसे ही भाजपा ने ‘सब मैंने किया’ का राग अलापते हुए कांग्रेस को कोसा, वैसे ही ‘टेंडर मेरा था’ का दम भरने वाले कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई का पारा चढ़ गया। क्रेडिट चुराने की इस ‘मैं-मैं’ से बिफरकर विधायक भरे मंच से वॉकआउट कर गए, जिसके बाद पीछे छूटे भाजपाइयों ने अकेले ही विकास का ढिंढोरा पीटना जारी रखा।

‘इस तरह की ओछी राजनीति मत करो…’ और मच गया मंच पर बवाल!

झंडा चौक पर आयोजित इस वीआईपी कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित दोनों दलों के दिग्गज मौजूद थे। लेकिन शांतिपूर्ण चल रहा कार्यक्रम अचानक हंगामे में तब्दील हो गया।

विवाद की चिंगारी तब सुलगी जब भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे मंच से वर्तमान भाजपा परिषद की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कह दिया कि कांग्रेस की पिछली परिषदों ने बड़वानी के लिए कुछ नहीं किया।

विधायक ने बीच में टोका

यह सुनते ही सामने बैठे कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई अपनी सीट से उठ खड़े हुए। उन्होंने भरे मंच से माइक पर कहा कि इस तरह की राजनीति मंच से मत करो। इसके बाद मंच पर ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते कांग्रेस विधायक अपने पार्षदों और समर्थकों के साथ कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए।

टेंडर हमने पास कराया, 3 डेडलाइन फेल करके अब श्रेय ले रही भाजपा!

कार्यक्रम का बहिष्कार करने के बाद कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और इस पूरे वेंडर मार्केट का सच मीडिया के सामने रखा। विधायक मंडलोई ने साफ कहा कि बड़वानी की पुरानी सब्जी मंडी को तोड़कर आधुनिक वेंडर मार्केट बनाने की पूरी कार्ययोजना और इसकी टेंडर प्रक्रिया पिछली कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस परियोजना को समय पर पूरा करने में नाकाम रही। गाड़ी 3 साल लेट चली और इसकी तीन-तीन डेडलाइन बीत जाने के बाद भी काम कछुआ गति से चला। अब जब उद्घाटन का वक्त आया, तो कांग्रेस को कोसकर खुद मलाई खाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक ने प्रोटोकॉल और संचालन पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का एक सप्लायर मंच का संचालन कर रहा था, जिसने निर्वाचित पार्षदों का नाम तक नहीं लिया। जनप्रतिनिधियों के इस अपमान और अभद्र भाषा के चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

कांग्रेस के जाने के बाद भी जमी रही भाजपा

कांग्रेस के वॉकआउट के बाद भी भाजपा ने कार्यक्रम को रुकने नहीं दिया और अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन जारी रखा। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शहर के रेहड़ी-पटरी और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर यह स्थायी दुकानें बनाकर ऐतिहासिक काम किया गया है।

सांसद ने इस काम को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान, अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में विकास की बयार बह रही है। भाजपा सिर्फ बातें नहीं करती, धरातल पर काम करके दिखाती है।

वेंडर मॉल चढ़ा क्रेडिट वॉर की भेंट

बड़वानी का यह वेंडर मॉल अब पूरी तरह से ‘क्रेडिट वॉर’ की भेंट चढ़ चुका है। विधानसभा से लेकर नगर पालिका तक की यह राजनीतिक खींचतान यह साफ बताती है कि आगामी सियासी जंग बेहद दिलचस्प होने वाली है। क्या भाजपा विकास के इस मुद्दे पर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल पाएगी, या विधायक मंडलोई का यह वॉकआउट कार्ड जनता के बीच सहानुभूति बटोर ले जाएगा?

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts