ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 3, 2026 / Post views : 162
राजा की मां उमा रघुवंशी अभी भी बात करते हुए भावुक हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि होलिका दहन का पर्व बुराई की हार का प्रतीक है। उनके लिए सोनम वह बुराई है जिसने उनके हंसते-खेलते घर को उजाड़ दिया। सोनम ने शादी के समय जो साड़ी पहनी थी, उसे परिवार ने इस बार जलाने का निर्णय लिया था। पिछली होली पर राजा ने परिवार के साथ जमकर मस्ती की थी। लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं है। हालांकि इस बार परिवार ने इस फैसले के साथ सोनम की हर याद को जलाने का फैसला ले लिया है।
1. परिवार का मानना है कि इन कपड़ों को जलाने से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।
2. होलिका दहन के दिन परिवार राजा की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी करेगा।
3. इससे पहले दशहरे के मौके पर भी परिवार ने सोनम का पुतला बनाकर दहन किया था।
उमा रघुवंशी बेटे की पुरानी यादें साझा करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल की होली बिल्कुल अलग थी। सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने के लिए बुलाया था और दोनों ने साथ में गुलाल उड़ाया था। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि अगली होली तक राजा उनके बीच नहीं रहेगा। परिवार का मानना है कि इन कपड़ों को जलाने से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। होलिका दहन के दिन परिवार ने राजा कीआत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी की।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत है। सोनम को तो कानून सजा देगा ही, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को हम खुद आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है, जो उसने शादी के वक्त पहनी थी।
उमा रघुवंशी, राजा की मां
इससे पहले दशहरे के मौके पर भी परिवार ने सोनम का पुतला बनाकर दहन किया था। राजा की मां का कहना है कि वे कानून की प्रक्रिया पर भरोसा करते हैं, लेकिन अपने घर से उस नफरत और धोखे की निशानी को पूरी तरह मिटाना चाहते हैं जो सोनम के रूप में उनके घर आई थी।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन