Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

Mp news : MP: बरगी डैम में तैरते मिले लाइफ जैकेट के कई बंडल, येलो अलर्ट के बीच क्यों चलाया गया क्रूज? लापरवाही उजागर

Abhyuday Bharat News / Sat, May 2, 2026 / Post views : 83

Share:

बरगी डैम हादसे के बाद सामने आई लाइफ जैकेट की तस्वीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में लापरवाही और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है। वहीं, जबलपुर में तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ था तो ऐसे में क्रूज के संचालन की परमीशन कैसे मिल गई?

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पानी में तैरती लाइफ जैकेट के बंडल लापरवाही की ओर संकेत कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद डैम में दो-तीन लाइफ जैकेट के बंडल तैरते हुए दिख रहे हैं। 

प्रारंभिक तौर पर सवाल उठ रहा है कि यदि इन लाइफ जैकेट्स को समय रहते क्रूज सवार लोगों को उपलब्ध कराया जाता, तो संभव है कि कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इस घटनाक्रम के बाद अब सिस्टम की लापरवाही धीरे-धीरे सामने आ रही है। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एक और अहम सवाल यह भी है कि जब कई क्रूज सवार ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, तो वे डूबे कैसे? जानकारी के अनुसार, कई मृतकों के शव लाइफ जैकेट पहने हुए ही डैम से बाहर निकाले गए हैं, जिससे हादसे के कारणों को लेकर संशय और गहरा गया है।

बरगी डैम में हुए हादसे का कारणों समझिए
जबलपुर में तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ था। बावजूद नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की परमिशन कैसे दी गई थी? क्रूज जब नर्मदा नदी में था तब भी तेज हवाएं चल रही थीं लेकिन इस दौरान लोगों को लेकर क्रूज का संचालन जारी रहा। ऐसे तमाम सवाल कहीं न कहीं बेहद गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सुरक्षा मानकों में कमी मिली तो होगी कार्रवाई’
मामले को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भी क्रूज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी क्रूज की फिटनेस जांच कराई जाएगी। यदि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो संबंधित क्रूज को तत्काल बंद कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि क्रूज में लाइफ जैकेट का प्रावधान रहता है और जिन शवों को बरामद किया गया है, उनमें कई लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। ऐसे में प्राथमिक तौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि नाव के निचले हिस्से (चैंबर) में पानी भर जाने के कारण, लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद लोगों की मौत हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

जानें कैसे पलटा क्रूज?
 इस हादसे में नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, छह लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब क्रूज एक दम से पानी में पलटकर डूबा तो उस वक्त तेज हवा चल रही थी। पानी की लहरें भी क्रूज का संतुलन बिगाड़ रही थी, जिसकी वजह क्रूज बरगी डैम में डूब गया और हाहाकार मच गया। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts