Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज :- मध्य प्रदेश ग्वालियर : मिड डे मील के दाल में मरा हुआ मेंढक, वीडियो सामने आते ही कलेक्टर ने दिया बड़ा आदेश

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 3, 2025 / Post views : 225

Share:

मिड डे मील के दाल में मरा हुआ मेंढक, वीडियो सामने आते ही कलेक्टर ने दिया बड़ा आदेश                                               Frog Found In Mid Day Meal: मध्याह्न भोजन में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्वालियर के गोकुलपुर में मिड डे मील के दाल में मेंढक मिला है। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के लिए समिति बनाई है।        Frog Found In Mid Day Meal मिड डे मील में मेंढक                                                                                                                                        ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही समाने आई है। जिले के विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी क्रम में गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में दूषित भोजन परोसे जाने की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जिला स्तरीय जांच दल गठित कर सत्यता की जांच कराने के निर्देश दिए।                              दाल में मिला मेंढक

विद्यालय में बच्चों को जोमिड डे मीलपरोसा जा रहा है, उसके दाल में मेंढक मिला है। इसका लोगों ने वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे पहले भी मिड डे मील में छिपकली निकलते रहे हैं। बीते दिनों श्योपुर में बच्चों को कागज पर खाना परोसा जा रहा था। इन तमाम चीजों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रही है।                                                                                                                           जांच की जा रही है

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने बताया कि गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय दल बनाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर भोजन वितरण की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रहा है। रावत ने स्पष्ट किया कि शासन का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  जांच दल ने विद्यालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, किचन की सफाई, सामग्री की उपलब्धता और भोजन बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में यदि भोजन तैयार करने या परोसने में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।                                                                             

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts