Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: CRIME NEWS : फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Admin / Mon, Jul 22, 2024 / Post views : 449

Share:
ABN EXPRESS NEWS रीवा / मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मनगवां में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। फिर किया थाने में फोन कि मैंने अपने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। आरोपी का कथन सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए तत्काल पुलिस की एक टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। रीवा के मनगवां थाना के ग्राम कठेरी में सेना के एक जवान ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सुनील पटेल सेना में जवान है। जो कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया गया कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी मायके चली गई थी।वही रविवार दोपहर को मां, बेटी को लेने कठेरी स्थित ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पटेल पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन में लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है। बताया गया कि सुनील पटेल की पत्नी प्रिया पटेल से लंबे समय से अनबन चल रही थी। 8 जुलाई को प्रिया पटेल अपने मायके चली गई थी। 11 जुलाई को सुनील पटेल छुट्टियों में घर आया था। 14 जुलाई को बेटी का जन्मदिन था। इसलिए सुनील उसे ननिहाल से अपने घर ले आया। लेकिन उसने जब बेटी को वापस ननिहाल नहीं भेजा। तो 21 जुलाई की दोपहर प्रिया बेटी को लेने कठेरी स्थित घर पहुंची। इसी बात को लेकर दोनों की नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार से पांच वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी पर लम्बे समय से चरित्र पर शक करता था। जिस वजह से आए दिन फोन पर दोनों की नोंक-झोंक हो जाती थी। घर के लोग भी इन बातों से तंग आ चुके थे। 7 जुलाई की रात और 8 जुलाई को पति-पत्नी के बीच फोन पर बहस हो गई। आरोपी सुनील पटेल ने घर आकर उसे देख लेने की बात कही। जिसके बाद 8 जुलाई को ही प्रिया ससुराल से मायके चली गई। जन्मदिन पर बेटी को सुनील के साथ घर भेजने की बात पर भी प्रिया राजी नहीं थी। लेकिन मायके वालों के कहने पर उसने बेटी को सुनील के साथ भेजा।अनबन के बाद प्रिया चाहती थी कि वो और उसकी बेटी दोनों उसके मायके में रहे। जो सुनील को मंजूर नहीं थी। डीआईजी साकेत पांडेय ने बताया कि आरोपी छुट्टियों पर घर आया था। जिसका पत्नी से लम्बे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी की हत्या करने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं है। इसलिए उसने खुद पुलिस को फोन लगाकर बताया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसने गुस्से में भरकर पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या की है इसलिए चारित्रिक शक की संभावना भी है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts