Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: ग्राम करका में जन मन आवास में गृह प्रवेश का सिलसिला, हुए शुरू सुख के दिन

Admin / Wed, Jul 17, 2024 / Post views : 319

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 बिलासपुर/ कोटा ग्राम करका के नकताबंधा में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बिरहोर के कुल 23 पात्र परिवार है जिन्हें प्रधान मंत्री जनमन आवास योजना से लाभान्वित किया गया है जिसमे निरंतर निर्माण कार्य प्रगतिरत है एवं 5 आवासो को पूर्ण करा उन्हें गृह प्रवेश कार्य गया तथा 10 आवास भी पूर्ण होने को है। जिसमे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व युगल किशोर उर्वषा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा युवराज सिन्हा , खंड समन्वयक आवास तामेश्वरी सिंह , तकनीकी सहायक यशवंत सिंह साहू , उप अभियंता मनीष यादव, ग्राम सरपंच रेवती भानु , ग्राम पंचायत सचिव महेश्वरी ध्रुव ,ग्राम रोजगार सहायक हामिद खान एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ग्राम करका के निवासी अपने छोटे परिवार के साथ मेलु राम बैगा,तिलमति बैगा,शिवकुमारी बैगा,श्रीमती हीरा बाई बैगा,रामकली बैगा वनाच्छादित क्षेत्र में निवास करते है वह जीवन यापन के लिए जंगलो में तेंदुपत्ता संग्रहण , बांस की लकड़ियों से कलात्मक पात्र टुकनी,झाड़ू ,पर्रा इत्यादि बना के बेचने पर निर्भर है , उनके पक्के घर का सपना इस सीमित आय के साथ साथ पूर्णत असंभव था।ग्राम में बांस के लकड़ियों से ढके हुए कच्चे मिटटी के 2 कमरों में निवास करना, वन परिवेश में रहना अपने आप में वृहद् चुनौती है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित होना उनके एवं उनके परिवार के लिए आनन्द का चरमोत्कर्ष प्रतीत होता है। वर्तमान में 5 हितग्राही का आवास बनकर पूर्णत: रहने योग्य है जिसका गृह प्रवेश उन्होंने बड़े जोर शोर से किया तथा उस आयोजन के साक्षी जनपद पंचायत कोटा के अधिकारी- कर्मचारी हुए | वन क्षेत्रों में योजना का सफल क्रियान्वन ही सही मायनो में योजना की सार्थकता का प्रतीक है | ये सभी हितग्राही अपने सामाजिक बन्धुओं के बीच एक उदाहरण है कि मुख्यधारा के विचारो को स्वीकार कर अपने पारिवारिक सामाजिक सह आर्थिक जीवन को कैसे सुदृढ़ किया जाए। उनके जैसे कई परिवारों को इस योजना के माध्यम से जनपद पंचायत कोटा में लाभान्वित कर उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार लाकर मुख्य धारा में समाहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे वास्तव में प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना वनवासियों को सहेजने- संरक्षित करने की एक बेजोड़ योजना है निश्चित ही शासन की यह सार्थक पहल सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के जीवन शैली में सुधार लाकर उनके सामाजिक , आर्थिक और पारिवारिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts