Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली... खाना खाने के बाद 65 से ज्यादा बच्चे बीमार

Admin / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 301

Share:

बलरामपुर की एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिली है. भोजन करने के बाद 65 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं. 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां की एक स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाया गया, जिसमें छिपकली मरी हुई थी. 65 से ज्यादा बच्चे जब बीमार हुए तो इसका खुलासा हुआ. ये खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है. फिलहाल सभी बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

खाने की थाली में मिली छिपकली

जानकारी के मुताबिक जिले के दूरस्थ अंचल पर बसे कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राइमरी स्कूल का यह पूरा मामला है. जहां गुरुवार को प्रतिदिन की तरह स्कूल में बच्चे पढ़ने आए थे और बच्चों के लिए दोपहर तक रसोइयों ने मध्यान्ह भोजन तैयार किया. लंच टाइम में जब स्कूली बच्चे खाना खा रहे थे, इस दौरान एक स्कूली छात्र की थाली में खाने के साथ मरी हुई छिपकली मिली. इसके बाद स्कूल में पूरी तरह से हड़कंप मच गया. हालांकि तब तक सारे बच्चे भोजन कर चुके थे.

गजाधरपुर तुर्रीपानी शासकीय प्राइमरी स्कूल में सबसे अधिक स्कूली बच्चों की संख्या दर्ज है और सभी बच्चे उसे दौरान स्कूल में मौजूद थे.रसोइयों के द्वारा सभी बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार किया गया था. छिपकली बच्ची के खाने में कैसे आई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

 

65 से अधिक स्कूली बच्चों को हुई उल्टी 

सभी स्कूली बच्चे खाना खा लिए थे जैसे ही इस बात का पता चला कि उनके खाने में मरी हुई छिपकली मिली है तो कुछ देर बाद स्कूल बच्चों को उल्टी होने लगी. साथ ही पेट दर्द भी होने लगा. स्थिति गंभीर देख तत्काल स्कूल की टीचरों ने पूरे मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी और परिजनों के साथ तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ में ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है . सभी बच्चे अस्पताल में ही हैं और खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं.

Beo ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई 

बच्चों की बीमार होने की सूचना जैसे ही कुसमी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी  को लगी तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल लेकर आने के निर्देश दिए, साथ ही अस्पताल पर पहुंचे और सभी बच्चों का उपचार करने के साथ-साथ हाल जाना. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले के बारे में बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं, स्थिति सामान्य है. पूरे मामले की जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts