Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: खेत में कंकाल, किसान पहुंचे तो देख कर मच गया शोर ! 'गुमशुदा' की होगी तलाश

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक धान खेत से नर-कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. हैरान करने वाली बात ये है कि खेत में अलग-अलग जगहों पर कंकाल बिखरा हुआ था. सुबह जब किसान अपने खेत में धान काटने पहुंचे, तो यह भयावह दृश्य देखा. जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को इत्तिला दी. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने में लग गई है.

खेत में अलग-अलग जगह पड़े कंकाल

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित दहेजवार गांव की है. किसान पारस राम जब सुबह खेत में धान काटने पहुंचे, तो उन्होंने अलग-अलग जगहों पर तीन नर कंकाल देखे. यह देखकर वह हैरान रह गए और घबराते हुए तुरंत सिटी कोतवाली थाने में सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत के आसपास 50 मीटर इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी.

गुमशुदगी से जुड़ा हो सकता है मामला

धान के खेत में कंकाल 20 मीटर के दायरे में अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं. मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात किया है. पुलिस ने संदेह जताया है कि यह मामला जिले के कुसमी थाना में कुछ महीने पहले दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट से जुड़ा हो सकता है. उस रिपोर्ट में एक महिला और दो बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. हालांकि अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी.

लिस कर रही बारीकी से जांच

जिले के ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि खेत में मिले कंकाल तीन व्यक्तियों के हैं और वे काफी पुराने हैं. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल कितने पुराने हैं. किसके हैं और यहां कैसे पहुंचे. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts