Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बलरामपुर न्यूज : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में तालिबानी सजा ,भीड़ का कहर: चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई .....

Share:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धारानगर में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, कोरंधा निवासी श्रीकांत सिंह 21 मार्च को अपनी बाइक से करीब 8 किलोमीटर दूर धारानगर गांव पहुंचा था। आरोप है कि उसने किसान परशु मिंज के घर में घुसकर सरसों से भरी एक छोटी बोरी और 300 रुपए नगद चोरी कर ली। उस समय घर के लोग महुआ बीनने गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी कर वापस लौट रहा था, तभी ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भीड़ उग्र हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पाइप के टुकड़े से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और सिर के बाल आधे काट दिए गए। मारपीट के दौरान युवक ने चोरी की बात कबूल कर ली।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर भीड़ हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts