Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: छत्तीसगढ़: मंगेतर को मिलने बुलाया, हत्या कर दफनाई लाश; युवती और उसका प्रेमी साथ मरने की कर रहे थे तैयारी, गिरफ्तार

Admin / Fri, May 2, 2025 / Post views : 402

Share:
सरगुजा। जिले में एक युवती ने शादी के कुछ दिन पूर्व अपने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर युवक का शव दफना दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को निकालने के लिए खुदाई कराई और शव को बरामद किया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी पुष्पा केरकेट्टा (20) की शादी सीतापुर क्षेत्र के जजगा निवासी अमृत लकड़ा (25 साल) के साथ तय हुई थी । विवाह की रस्म 5 मई से शुरू होने वाली थी एवं विवाह 7 मई को तय किया गया था। इससे पहले पुष्पा केरकेट्टा की मंगेतर अमृत से बात होने लगी। पुष्पा ने शादी के पूर्व 26 अप्रैल को अमृत लकड़ा को घोघरा बारात में आने पर बुलाया। 26 अप्रैल से लापता था अमृत लकड़ा प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, दफनाया शव  अमृत लकड़ा 26 अप्रैल की रात बारात में शामिल होने घोघरा क्षेत्र में गया था। अमृत लकड़ा को पुष्पा केरकेट्टा ने मिलने के लिए बुलाया। वह उसे जंगल किनारे ले गई जहां प्रेमी बबलू ने कुल्हाड़ी से सीने, सिर एवं चेहरे में वार कर अमृत की हत्या कर दी। अमृत की मौत की तस्दीक के लिए आरोपियों ने उसका गला भी घोंटा। दोनों ने मिलकर अमृत के शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। मोबाइल लोकेशन से हुआ शक  अमृत लकड़ा के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने सीतापुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना 28 अप्रैल को दी। पुलिस ने अमृत लकड़ा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि लापता होने के पूर्व उसकी पुष्पा केरकेट्टा के साथ बातचीत हुई है। उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन घोघरा में मिला। गड्ढे में दफन मिला युवक का शव कॉल रिकार्ड एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पुष्पा से पूछताछ की, लेकिन उसने अमृत के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब पुष्पा केरकेट्टा के मोबाइल की कॉल रिकार्ड की जांच की तो पता चला कि उसकी लंबी बातचीत एक युवक बबलू जहान टोप्पो (22) से होती रही है। कब्र खुदवाने पहुंची पुलिस प्रेमी-प्रेमिका ने कबूला गुनाह  पुलिस ने पुष्पा केरकेट्टा के साथ उसके प्रेमी बबलू को भी बुधवार को हिरासत में ले लिया और दोनों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने अमृत लकड़ा की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम पुलिस उस स्थान पर भी पहुंच गई, जहां दोनों ने अमृत लकड़ा का शव दफन किया था। पुलिस ने कब्र की खुदाई के लिए दंडाधिकारी की अनुमति ले ली। गुरुवार सुबह थाना बतौली, सीतापुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला जा रहा है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी इस दौरान मौजूद है। साथ मरने की कर रहे थे तैयारी पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुष्पा केरकेट्टा एवं उसके प्रेमी बबलू के करीब जब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ तो दोनों सहम गए। दोनों ने साथ मरने की प्लानिंग भी कर ली थी, दोनों ने फांसी लगाने के लिए बाजार से रस्सी भी खरीदी थी। लेकिन वे ऐसा कुछ कर पाते, इसके पूर्व ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts