ब्रेकिंग
सूचना
बिलासुस बरवा और उसके परिवार ने घर जमाई बनने के लिए सहमति दे दी। इस सहमति के बाद दोनों की शादी तय हुई। बिलासुस की शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के लिए देवमुमी एक्का बारात लेकर बिलासुस के घर पहुंची यहांशादी की सारी रस्में निभाई गईं। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में हुई अनोखी शादी
दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन
विदाई में फूट फूटकर रोया दूल्हा, पहुंचा ससुराल
अब ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा दूल्हा
15 अप्रैल की शादी
शादी 15 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। दुल्हन के गांव पैगा से बारात निकाली और गाजे बाजे के साथ दूल्हे के गांव पहुंची। दूल्हे पक्ष ने बारात का स्वागत किया और रीति-रिवाज से शादी की रस्में निभाई गईं। विदाई के समय दूल्हा और उसके परिवार वाले फूटफूटकर रोने लगा। दूल्हे को लेकर वापस दुल्हन के घर के लिए रवाना हो गई।
लड़कों के परिजनों ने बताया कि इस शादी में किसी भी पक्ष के द्वारा दहेज की बात नहीं की गई। दुल्हन के पिता मोहन एक्का ने कहा कि यह अनोखा कदम उठाया गया है और खुद बारात लेकर लड़के के घर पहुंचे। वे दूल्हे को अपने घर ले जाकर बेटे की तरह रखेंगे। वहीं, इस तरह की शादी देख बहुत से लोग भावुक हो गए।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन