Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

स्पोर्ट्स : T20 World Cup: अक्षर पटेल भयंकर गुस्सा हो गए थे, कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले- मैंने माफी मांगी..

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 310

Share:

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उपकप्तान अक्षर पटेल को ही ड्रॉप कर दिया था। कप्तान सूर्या ने खुलासा किया है कि इससे अक्षर काफी नाराज हो गए थे।

नई दिल्ली: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी। इस मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन से उपकप्तान अक्षर पटेल को ही ड्ऱॉप कर दिया गया था। गेंद और बल्ले दोनों से अक्षर मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होने की वजह से अक्षर पटेल काफी गुस्सा हो गए थे।

सूर्या ने अक्षर से माफी मांगी थी

सूर्यकुमार यादव के अनुसार उन्होंने अक्षर पटेल से माफी भी मांगी थी। सूर्या ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, 'वह बहुत गुस्से में था और उसे होना भी चाहिए था। वह एक अनुभवी खिलाड़ी है, वह एक फ्रेंचाइजी को लीड करता है। उसे गुस्सा होना चाहिए। मैंने माफी मांगी। मैंने उससे कहा कि मुझसे गलती हुई है और मुझे खेद है, लेकिन यह टीम के लिए लिया गया फैसला था।'

सूर्यकुमार यादव के अनुसार अक्षर पटेल से इस बारे में बात करना काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया- इस बारे में बातचीत काफी मुश्किल थी। उन्होंने इसे हल्के में लिया और अगले दिन हमने इस पर बात की। 

सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से फेल रहे

अक्षर पटेल की जगह उस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर को  शामिल किया गया था। सुंदर ने सिर्फ दो ओवर बॉलिंग की और 17 रन दिए। वहीं बल्लेबाजी में 5वें नंबर पर आकर 11 गेंदों पर 11 रन बनाए। भारत को उस मुकाबले में 76 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। सूर्यकुमार यादव के अनुसार वह हार टीम के लिए सबक की तरह था।

सूर्या ने कहा- साउथ अफ्रीका का मैच हमारी आंखें खोलने वाला था। मुझे इस टीम पर कभी कोई शक नहीं था, लेकिन इसने हमारे कुर्सी की पेटी बांध ली। उसके बाद वापस आने का कोई ऑप्शन नहीं था। हमारे लिए जिम्बाब्वे का मैच प्री क्वार्टर फाइनल, वेस्टइंडीज का क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल और फाइनल। हमें हर मैच नॉकआउट की तरह खेलना था।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts