Wed, 08 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

RTI से हुआ खुलासा, कांग्रेस 2013 से बिना इजाजत 24 अकबर रोड हेडक्वार्टर पर जमाए हुए है कब्जा…

OMG : कचरा उठाने वाली गरीब महिला बोल रही फर्राटेदार इंग्लिश, जापान से बता रही नाता …

FIFA World Cup 2026 से बाहर हुई पुर्तगाल, टूटा Kartik Aaryan का दिल, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ में नंबर-1 बना बोधघाट थाना, केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला राष्ट्रीय सम्मान…

Oyo होटल में बड़ा कांड : प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी, शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ था विवाद

आपके पास भी आया E-Challan का मैसेज? तो हो जाए सावधान, एक क्लिक से बैंक खाता हो सकता है खाली

जशपुर में मत्स्य बीज उत्पादन शुरू, किसानों को अनुदान पर मिल रहा मत्स्य बीज

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

सूचना

Sports : FIFA World Cup 2026 से बाहर हुई पुर्तगाल, टूटा Kartik Aaryan का दिल, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 3

Share:

फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है. यह मैच अर्लिंगटन में खेला गया और इसी के साथ 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप का सफर पूरा हो गया है. हालांकि इस मैच के बाद रोनाल्डो का चेहरा काफी उदास था. इसी बीच एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने पसंदीदा ‘सीआर7’ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम के फीफा से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. रोनाल्डो को ऐसे उदास देखकर एक्टर का दिल टूट गया है.

रोनाल्डो के फैन हैं कार्तिक

बता दें कि फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) से टीम पुर्तगाल के बाहर होने से एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) काफी दुखी हैं. वह फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (CR7) के बहुत बड़े फैन हैं. इसे लेकर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोनाल्डो की फोटो के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है. इसके सात ही एक्टर ने लिखा- ‘CR7’. मालुम हो कि कार्तिक भले ही लियोनेल मेस्सी को पसंद करते हों, लेकिन वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के सबसे बड़े फैन हैं. उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर मजाक में कहा था, ‘मेरा पसंदीदा तो रोनाल्डो ही है.’

रोनाल्डो क्यों हुए भावुक?

फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ 16 के एक कड़े मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया. स्पेन के मिकेल मेरिनो ने मैच के आखिरी समय (91वें मिनट) में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई. रोनाल्डो पहले ही कह चुके थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. इस हार के साथ ही उनका विश्व कप जीतने का सपना टूट गया, जिसके बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े.

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. वो जल्द ही अनुराग बसु की एक रोमांटिक फिल्म में एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा वो इस समय करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ में की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts