Thu, 02 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, टाइपोग्राफिकल त्रुटि के आधार पर मिली

सीहोर में कानून व्यवस्था तार-तार: राजस्व-पुलिस के संरक्षण में गुंडागर्दी, तहसीलदार के पत्र के बाद भी फरियादी पर कुल्हाड़

नकटी गांव मामले में धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Rajasthan News: डीडवाना में 61 स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर: जर्जर इमारतों को गिराने का आदेश जारी

Lock Upp 2 : Harshad Chopda को लेकर Shreya Kalra ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह बहुत घमंडी, ऐसे आदमी से कोई शादी नहीं करेगी

IND vs ENG 1st T20I: चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा मैच बेनतीजा, अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्

ससुर ने बहू को गंदा वीडियो भेजा फिर कर डाली ये डिमांड, पीड़िता ने शिकायत की तो…?

पंजाब में मिड-डे मील वर्करों की हड़ताल पर सरकार सख्त, स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश जारी

कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी

कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को बड़ा दिलासा, कहा- साथ खड़ी है सरकार, लेकिन बारिश के हिसाब से करें खेती का प्लान…

सूचना

Sports : IND vs ENG 1st T20I: चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा मैच बेनतीजा, अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 4

Share:

India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बाद तेज बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। काफी देर तक मौसम साफ होने का इंतजार किया गया, मगर हालात में सुधार नहीं होने पर भारतीय समयानुसार रात 12:47 बजे अंपायरों ने मुकाबला बेनतीजा घोषित कर दिया।

मुकाबले का परिणाम भले ही नहीं निकला, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच के सबसे बड़े सितारे रहे।

अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 785 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया।

उन्होंने वेस्टइंडीज के एविन लुईस का 789 गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के

खिलाड़ी

गेंद

अभिषेक शर्मा

785

एविन लुईस

789

फिन एलन

871

टिम डेविड

931

कॉलिन मुनरो

963

सूर्यकुमार यादव

1007

रोहित-विराट के खास क्लब में शामिल हुए अभिषेक

अभिषेक शर्मा अब टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले केवल रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे।

टी-20 इंटरनेशनल में 100+ छक्के लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ी

छक्के

रोहित शर्मा

205

सूर्यकुमार यादव

179

हार्दिक पंड्या

126

विराट कोहली

124

अभिषेक शर्मा

100

भारत के इंग्लैंड में सबसे तेज टी-20 फिफ्टी

अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वह इंग्लैंड की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

इंग्लैंड में किसी भारतीय की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी

गेंद

खिलाड़ी

स्थान

वर्ष

20

अभिषेक शर्मा

काउंटी डरहम

2026

27

केएल राहुल

मैनचेस्टर

201

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी से बनाया नया इतिहास

एक ओर जहां अभिषेक तेज रन बना रहे थे, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे छोर से पारी को संभाले रखा। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 68 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की नौवीं और भारतीय कप्तान के रूप में पहली फिफ्टी रही।

इस पारी के साथ श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। इतना ही नहीं, 68 रन की उनकी पारी इंग्लैंड में किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च टी-20 स्कोर भी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली (47 रन, कार्डिफ, 2018) के नाम था।

इंग्लैंड में भारतीय कप्तान का सर्वोच्च टी-20 स्कोर

रन

खिलाड़ी

स्थान

वर्ष

68

श्रेयस अय्यर

बेलफास्ट

2026

47

विराट कोहली

कार्डिफ

2018

43

विराट कोहली

ब्रिस्टल

2018

31

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

2022

30

एम एस धोनी

लॉर्ड्स

2009

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 5000 रन भी पूरे कर लिए

शिवम दुबे ने दी शानदार फिनिशिंग

मध्यक्रम में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए और भारत को 189 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज साकिब महमूद सबसे सफल रहे। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

बारिश ने बिगाड़ा रोमांच

मुकाबले के दौरान शुरुआत से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। पहली पारी किसी तरह पूरी हो गई, लेकिन इसके बाद बारिश तेज हो गई। मैदान लंबे समय तक गीला रहने के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और आखिरकार मुकाबला रद्द करना पड़ा।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा बेनतीजा मैच

यह मैदान भारत के लिए अब भी अनलकी साबित हो रहा है। यहां टीम इंडिया ने अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और तीनों ही बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत के मैच

परिणाम

प्रतिद्वंद्वी

प्रारूप

वर्ष

बेनतीजा

इंग्लैंड

वनडे

2002

बेनतीजा

इंग्लैंड

वनडे

2011

बेनतीजा

इंग्लैंड

टी-20

2026

वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला। इससे पहले आयरलैंड दौरे के दोनों टी-20 मुकाबलों में भी वह अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन सके थे।

दूसरे मुकाबले पर नजर

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड का भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतने का इंतजार भी जारी है। मेजबान टीम 2019 के बाद से भारत के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय टी-20 या वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है। इस दौरान उसे 2021, 2022 और 2025 की टी-20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026: पूरा शेड्यूल

1 जुलाई (बुधवार): पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट – रात 10:00 बजे

4 जुलाई (शनिवार): दूसरा टी20, मैनचेस्टर – शाम 7:00 बजे

7 जुलाई (मंगलवार): तीसरा टी20, नॉटिंघम – रात 10:00 बजे

9 जुलाई (गुरुवार): चौथा टी20, ब्रिस्टल – रात 10:00 बजे

11 जुलाई (शनिवार): पांचवां टी20, साउथेम्प्टन – शाम 7:00 बजे

India vs England 1st T20 Live Streaming: भारत में कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करके मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यहां दर्शकों को हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी मिलेगा।

वहीं, अगर आप इस मुकाबले का आनंद टीवी पर लाइव लेना चाहते हैं, तो मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। अलग-अलग चैनलों पर दर्शकों को अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा। इस सीरीज के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार जियोस्टार के पास हैं, जबकि टेलीविज़न प्रसारण (Linear TV Rights) का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts