Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

SPORTS NEWS : उस्मान तारिक का एक्शन कॉपी करना भारी पड़ा, अंपायर ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को सबक सिखाया...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 178

Share:

श्रीलंका के कॉलेज क्रिकेट में एक गेंदबाज ने उस्मान तारिक के एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की। अंपायर ने तुरंत एक्शन लेते हुए गेंद को डेड बॉल करार दे दिया।

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के दौरान कोई एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वह पाकिस्तान से उस्मान तारिक थे। अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले ही तारिक चर्चा में आ गए थे। गेंद डालने से पहले तारिक एक्शन में ही रूक जाते हैं। फिर गेंद को डिलीवर करते हैं। स्लिंगि एक्शन होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए उनके खिलाफ बड़ा शॉट खेलना भी आसान नहीं होता।

श्रीलंका में उस्मान तारिक का एक्शन कॉपी

जब भी किसी गेंदबाज का एक्शन थोड़ा अटपटा होता है तो युवा खिलाड़ी उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं। श्रीलंका के एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान एक स्पिनर ने उस्मान तारिक के एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की लेकिन अंपायर को यह पसंद नहीं आया। अंपायर ने गेंदबाज के साथ ही गेंद निकले ही डेड बॉल का इशारा कर दिया।

बॉलर ने अपना फ्लेवर भी डाला

यह घटना श्रीलंका के दो कॉलेज- रिचमंड और महिंदा के बीच हुए मैच के दौरान घटी। रिचमंड कॉलेज के बाएं हाथ के स्पिनर नेथुजा बसिथा ने  तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल करने की कोशिश की। इसमें उन्होंने अपना ट्विस्ट भी जोड़ दिया। गेंद डालने से पहले बसिथा रुके और हल्का-हल्का उछलने लगे। इसके बाद उन्होंने गेंद रिलीज की। लेकिन अंपायर ने तुरंत ही डेड बॉल का इशारा कर दिया।

बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश?

  • क्रिकेट के नियम के अनुसार गेंदबाज बल्लेबाज का ध्यान भंग करने की कोशिश नहीं कर सकता।

  • अगर गेंदबाज ऐसा करता है तो अंपायर गेंद को डेड करार देता है।

  • रुकना बासिथा के सामान्य एक्शन ऐसा नहीं है। माना जा रहा है कि इसलिए अंपायर को लगा कि वह बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • उस्मान तारिक हर गेंद में रुकते हैं। उनका सामान्य एक्शन ही वही है। इसमें ध्यान भटकाने जैसा कुछ नहीं है।


टी 20 विश्व कप 2026 में उस्मान तारिक पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। 6 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 7.23 की इकोनॉमी से रन दिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा। 28 साल के उस्मान ने अभी तक 50 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 80 विकेट हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts