Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- PM MODI : पीएम मोदी ने की 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' के टैग की आलोचना, कहा- ये गुलामी की मानसिकता का था प्रतिबिंब, बड़ी बातें

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 7, 2025 / Post views : 328

Share:

पीएम मोदी ने की 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' के टैग की आलोचना, कहा- ये गुलामी की मानसिकता का था प्रतिबिंब, बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत उच्च विकास और निम्न मुद्रास्फीति का एक मॉडल है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बन रहा है। जानें पीएम मोदी ने और क्या कुछ कहा, बड़ी बातें।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के 23वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछले शासन मॉडल और औपनिवेशिक मानसिकता की तीखी आलोचना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह मानसिकता कई वर्षों तक Tbhi की प्रगति में बाधक बनी रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। कुछ लोग भारत को वैश्विक ग्रोथ इंजन कहते हैं। कुछ इसे ग्लोबल पावरहाउस कहते हैं।

पीएम मोदी ने क्यों कहा भारत ट्रस्ट का पिलर हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' पर 'क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के बारे में कई शानदार बातें कही जा रही हैं। लेकिन आज भारत की तेजी से ग्रोथ को देखते हुए, क्या आपने कभी कहीं पढ़ा है या किसी को इसे 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहते सुना है? जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, तो क्या अब कोई इस शब्द का इस्तेमाल करता है?

'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' शब्द का इस्तेमाल तब किया गया था जब भारत 2–3 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा कि ये गुलामी की मानसिकता का प्रतिबिंब था। एक पूरे समाज, एक पूरी परंपरा को, अन-प्रोडक्टिविटी का, गरीबी का पर्याय बना दिया गया। यानी ये सिद्ध करने का प्रयास किया गया कि भारत की धीमी विकास दर का कारण हमारी हिंदू सभ्यता और संस्कृति है।

' कोई भी देश बिना आत्मविश्वास के आगे नहीं बढ़ सकता '

पीएम मोदी ने कहा कि हद देखिए, आज जो तथाकथित बुद्धिजीवी हर चीज में, हर बात में सांप्रदायिकता खोजते रहते हैं, उनको हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ में सांप्रदायिकता नजर नहीं आई। ये टर्म उनके दौर में किताबों का, रिसर्च पेपर्स का हिस्सा बना दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के भारत की ये यात्रा, सिर्फ विकास की नहीं है। ये सोच में बदलाव की भी यात्रा है, ये मनोवैज्ञानिक पुनर्जागरण, साइकोलॉजिकल रेनसां की भी यात्रा है। आप भी जानते हैं, कोई भी देश बिना आत्मविश्वास के आगे नहीं बढ़ सकता है।

गुलामी की मानसिकता से मुक्ति... पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्रीने कहा कि दुर्भाग्य से लंबी गुलामी ने भारत के इसी आत्मविश्वास को हिला दिया था, और इसकी वजह थी गुलामी की मानसिकता। गुलामी की ये मानसिकता विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में एक बहुत बड़ी रुकावट है और इसलिए, आज का भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाने के लिए काम कर रहा है।

ट्रासफॉर्मिंग टुमारो का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार समिट की थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो' है। उन्होंने कहा कि जब हम ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो की चर्चा करते हैं तो देश को यह भरोसा मिलता है कि भारत में हो रहा परिवर्तन केवल संभावनाओं की बात नहीं है, बल्कि यह बदलते हुए जीवन, बदलती हुई सोच और बदलती हुई दिशा की सच्ची गाथा है।

आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी : PM

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे संविधान के मुख्य शिल्पी डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस भी है। मैं सभी भारतीयों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हम उस मुकाम पर खड़े हैं, जब 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। इन 25 सालों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक संकट देखा है, महामारी देखी है। हमने बिखरती हुई दुनिया भी देखी है। ये सारी स्थितियां किसी न किसी रूप में दुनिया को चुनौती दे रही हैं। आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, लेकिन अनिश्चितताओं से भरे इस दौर में हमारा भारत एक अलग ही लीग में दिख रहा है।

भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है: पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। जब दुनिया में ट्रस्ट का क्राइसेस दिखता है, तब भारत ट्रस्ट का पिलर बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले क्वार्टर टू के जीडीपी फिगर आए हैं। 8 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ रेट हमारी प्रगति की नई गति का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक नंबर नहीं है, यह संदेश है कि भारत आज ग्लोबल इकॉनमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है। यह तब है जब ग्लोबल ग्रोथ 3 प्रतिशत के आसपास है। जी-7 की इकॉनमी औसतन 1.5 प्रतिशत के आसपास है। इन हालातों में भारत हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन का मॉडल बना है।

आज का यह भारत खुद भी ट्रांसफॉर्म हो रहा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय जब हमारे देश में इकॉनोमिस्ट हाई इन्फ्लेशन को लेकर चिंता जताते थे, आज वे लो इन्फ्लेशन की बात करते हैं। भारत की ये उपलब्धियां सामान्य बात नहीं हैं। यह फंडामेंटल चेंज है, जो बीते दशक में भारत लेकर आया है। ये चेंज आशंकाओं के बादल को हटाकर आकांक्षाओं के विस्तार का है।

इसी वजह से आज का यह भारत खुद भी ट्रांसफॉर्म हो रहा है और आने वाले कल को भी ट्रांसफॉर्म कर रहा है। आज जब हम ट्रांसफॉर्म टुमॉरो की बात कर रहे हैं, हमें यह भी समझना होगा कि ट्रांसफॉर्मेशन का जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका आधार वर्तमान में हो रहे कार्यों की मजबूत नींव है। आज के रिफॉर्म हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बन रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts