Mon, 13 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

ABN NEWS :- नई दिल्ली : अपने विधायकों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सता रहा हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 148

Share:

राज्यसभा चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंका ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए ओडिशा में कुछ विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया है, जबकि हरियाणा के विधायकों को शिमला शिफ्ट किया गया है।

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की रणनीति अपनाई है। ओडिशा में जहां पार्टी ने अपने 9 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरु भेज दिया है, वहीं हरियाणा में कांग्रेस ने अपने विधायकों को शिमला रवाना कर दिया है, ताकि वोटिंग तक पार्टी एकजुट बनी रहे।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार यह कदम विधायकों को एकजुट रखने और किसी भी तरह के दबाव या लालच से बचाने के लिए उठाया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस के कुल 14 विधायकों में से 9 विधायक बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान केवल 5 कांग्रेस विधायक मौजूद थे। इनमें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता रामचंद्र कदम, वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बहिनिपति, विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दसरथी गमांगो शामिल थे।

बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप

कदम ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इतिहास विधायकों की खरीद-फरोख्त और दल-बदल कराने का रहा है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी और उसकी डबल इंजन सरकार हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल रहने के लिए जानी जाती है। यह उनकी राजनीतिक संस्कृति बन चुकी है। ऐसे किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हमारे नौ विधायक बेंगलुरु गए हैं और वहां से दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती है ताकि राज्यसभा चनाव के दौरान विधायकों पर किसी तरह का बाहरी दबाव या लालच असर न डाल सके।

हरियाणा में कांग्रेस ने अपने विधायकों को शिमला भेजा

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला भेजने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम विधायकों को 'हॉर्स ट्रेडिंग' से बचाने के लिए उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सभी विधायक पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे, जहां लंच आयोजित किया गया था। इसके बाद विधायक लग्जरी बसों में सवार होकर शिमला के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक 16 मार्च को मतदान के दिन वापस चंडीगढ़ लौटेंगे और वहीं से राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts