ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Mon, Jul 15, 2024 / Post views : 254
ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में जानिए...
क्रुक्स, पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क के रहने वाले थे. ये क़स्बा, उस जगह से लगभग 70 किलोमीटर दूर है, जहां ट्रंप के ऊपर गोलियां चली थीं.
दोस्तों और पड़ोसियों ने क्या बताया पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में बेथल पार्क का छोटा सा उपनगरीय इलाक़ा उस वक़्त से ही चर्चा में है, जब एफबीआई ने यहां के रहने वाले नौजवान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को डोनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था.
ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर क़स्बे में एक रैली के दौरान हमला हुआ था, जिसकी वजह से पूरा देश सदमे में आ गया था.
जांचकर्ताओं का मानना है कि थॉमस क्रुक्स ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर सेमी-ऑटोमैटिक एआर-15 राइफ़ल से उस समय गोलियां चलाई थीं, जब वो पेंसिल्वेनिया के बटलर में भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस गोलीबारी की वजह से रैली में आए एक शख़्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि किचेन में काम करने वाले 20 बरस के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को सीक्रेट सर्विस के निशानेबाज़ (स्नाइपर) ने मौक़े पर ही गोली मार दी थी. हालांकि, क्रुक्स के परिवार वाले और क़स्बे में पड़ोसी ये सुनकर सदमे में हैं. ऐसा लगता है कि वो इस कड़वी हक़ीक़त को पचा नहीं पा रहे हैं कि उनके यहाँ के रहने वाले एक ख़ामोश तबीयत नौजवान पर गोली चलाने का इल्ज़ाम लगाया जा रहा है. वहीं, एफ़बीआई ने अपनी तरफ़ से यही कहा है कि ‘क्रुक्स ही वो शख़्स हैं, जिसको लेकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में जांच की जा रही है और इस मामले की तफ़्तीश बड़ी सक्रियता से हो रही है.’ हमलावर के बारे में अबतक जो पता है
जब स्नाइपर ने थॉमस क्रुक्स को मार गिराया, तो वहां कोई पहचान पत्र नहीं था. इसलिए जांचकर्ताओं ने डीएनए और फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक की मदद से शिनाख़्त की.
क्रुक्स 2022 में बेथल पार्क हाई स्कूल से पास हुए. एक स्थानीय अख़बार के मुताबिक़, क्रुक्स को गणित और विज्ञान में अच्छे नंबर लाने के लिए 500 डॉलर का इनाम भी मिला था.
थॉमस क्रुक्स ने अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक स्थानीय नर्सिंग होम के किचेन में भी काम किया था.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़, राज्य में मतदाताओं का रिकॉर्ड देखने पर पता चलता है कि क्रुक्स रिपब्लिकन पार्टी के एक रजिस्टर्ड मतदाता थे.
बताया जा रहा है कि 2021 में क्रुक्स ने एक उदारवादी अभियान संगठन एक्टब्लू को 15 डॉलर का दान भी दिया था.
क्रुक्स ने पिछले एक साल से, बेथेल पार्क के एक शूटिंग क्लब क्लेयर्टन स्पोर्ट्समेन क्लब की सदस्यता ले रखी थी , * समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट ने क़ानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के हवाले से बताया है कि डोनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए जिस राइफल का इस्तेमाल किया गया था, वो क्रुक्स के पिता ने ख़रीदी थी. नाम न बताने की शर्त पर दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि क्रुक्स के पिता ने ये राइफल कम से कम छह महीने पहले ख़रीदी थी.
अमेरिकी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़, गोली चलाते वक़्त क्रुक्स ने डिमॉलिशन रैंच नाम के एक यू-ट्यूब चैनल की टी-शर्ट पहन रखी थी.ये चैनल अपनी बंदूकों के वीडियो के लिए मशहूर है. इस चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं. इसके वीडियो में अलग-अलग तरह की बंदूकों और विस्फोटक उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाती है. गोलीबारी के एक दिन बाद क़ानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने बीबीसी के अमेरिकी साझीदार सीबीएस को बताया कि क्रुक्स की गाड़ी से संदिग्ध उपकरण भी बरामद हुए हैं. सीबीएस के मुताबिक़, क्रुक्स के पास बाज़ार में उपलब्ध एक ऐसा उपकरण भी था, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उससे कई विस्फोटक उपकरणों को संचालित किया जा सकता था.
इसके बाद बम निष्क्रिय करने के जानकारों को मौक़े पर बुलाया गया, ताकि इस डिवाइस को सुरक्षित करके इसकी पड़ताल की जा सके
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन