ब्रेकिंग
सूचना
Crude Oil Price Today: सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। तेल उत्पादक देशों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते, सऊदी अरब ने अगस्त के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की, जो पिछले 26 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसा मन जा रहा है कि भारत को खूब फायदा होगा क्योंकि रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा तेल सऊदी अरब से ही लेता है।
एक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया के लिए सऊदी अरब के कच्चे तेल की कीमत ओमान और दुबई औसत से 1.50 डॉलर प्रति बैरल कम है।
फारस की खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देश तेजी से उत्पादन बढ़ा रहे हैं। युद्ध थमने के बाद वैश्विक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिससे कच्चे तेल के दाम गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए हैं। सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है।
कच्चे तेल के दाम में आई यह रिकॉर्ड गिरावट भारत के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की उम्मीद बढ़ गई है।
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने अगस्त महीने से एशिया के लिए अरब लाइट कच्चे तेल की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करने का निर्णय लिया है। जब होर्मुज बंद था तब कंपनी को अपना माल लाल सागर के यानबू बंदरगाह के रास्ते घुमाकर भेजना पड़ रहा था। इससे लागत बढ़ रही थी।
सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व वाले OPEC+ समूह ने भी अगस्त महीने के लिए तेल उत्पादन कोटा में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश अपने बढ़े हुए कोटे का पूरा इस्तेमाल कर तेल बाजार में उतार रहे हैं, तो कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं।
आपको बताते चले कि पिछले 26 सालों के इतिहास में सऊदी अरब द्वारा एशियाई देशों को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी छूट है।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन