Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: लंदन में एयर इंडिया की केबिन क्रू की महिला सदस्य पर हमला, होटल के कमरे में हुई वारदात

Admin / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 236

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
एयरलाइन ने बयान में कहा, "हम एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला द्वारा संचालित होटल में घुसपैठ की एक गैरकानूनी घटना से बहुत दुखी हैं. हमारे चालक दल के एक सदस्य को नुकसान पहुंचा है"
लंदन: एयर इंडिया की एक केबिन क्रू सदस्य पर लंदन में एक होटल के कमरे में कथित तौर पर हमला किया गया है. एयरलाइन ने इस घटना की पुष्टि की है. हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केबिन क्रू के साथ दुष्कर्म हुआ है. कल देर रात एयर इंडिया ने लंदन के एक होटल में हुई "अवैध घुसपैठ की घटना" पर एक बयान जारी कर कहा, वह न केवल तत्काल सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उसे और उसके सहकर्मियों को इस दर्दनाक घटना से उबरने में मदद करने के लिए पेशेवर परामर्श भी दे रही है. बयान के मुताबिक, ‘‘एअर इंडिया मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस और होटल प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. हम इस घटना से जुड़े लोगों की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. एयरलाइन ने बयान में कहा, "हम एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला द्वारा संचालित होटल में घुसपैठ की एक गैरकानूनी घटना से बहुत दुखी हैं, जिससे हमारे चालक दल के एक सदस्य को नुकसान पहुंचा है." एयर इंडिया ने अनुरोध किया कि इसमें शामिल क्रू मेंबर की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए. हालांकि, एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर उन रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जिनमें कहा गया है कि चालक दल के सदस्य के साथ बलात्कार हुआ है.
यौन उत्पीड़न का दावा
सूत्रों के मुताबिक, एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें चालक दल की महिला सदस्य ठहरी हुई थी और उसने उसके साथ बदसलूकी की. उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने पर आसपास के कमरों में ठहरे हुए अन्य लोग वहां पहुंचे और घुसपैठिये को पकड़ लिया. एक सूत्र ने बताया कि चालक दल की महिला सदस्य का होटल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि दो अन्य सूत्रों ने दावा किया कि महिला से मारपीट की गई. सूत्रों के अनुसार, यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई. लंदन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर एयर इंडिया लंदन पुलिस के संपर्क में है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts