Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवानः 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 21, 2026 / Post views : 3

Share:

रायगढ़। जिंदगी की रंगीन दुनिया में डांस और वीडियो रील्स के जरिए अपनी पहचान बना रही 20 वर्षीय चांदनी नेगी की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। घर-परिवार के भीतर उपजे विवाद ने ऐसा गहरा असर डाला कि युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेड़ा नवापारा की रहने वाली मृतका चांदनी नेगी (20 वर्ष) अपने परिवार में तीन भाइयों और पांच बहनों के बीच सातवें नंबर पर थी। चांदनी सोशल मीडिया पर वीडियो रील्स बनाती थी और डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी अलग पहचान बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह इससे कुछ आय भी अर्जित करती थी।

परिजनों को जहर खाने की दी जानकारी

परिजनों के मुताबिक, 17 जून को चांदनी का अपने भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके अगले दिन 18 जून को वह घरघोड़ा से रायगढ़ आने के लिए बस में सवार हुई। यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी होने पर उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है।

सूचना मिलते ही रिश्तेदार उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। बाद में उसकी बहन और जीजा मौके पर पहुंचे और बेहतर उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चांदनी की जान नहीं बच सकी।

जांच में जुटी पुलिस

एक उभरती हुई जिंदगी का इस तरह अचानक खत्म हो जाना कई सवाल छोड़ गया है। जिस लड़की की पहचान मंच और मोबाइल स्क्रीन पर मुस्कान से थी, उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts