Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: रायगढ़ में पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार-डाला

Admin / Wed, Jan 15, 2025 / Post views : 313

Share:

ABN Express News 24x7 

पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, घरेलू विवाद बना वजह, आरोपी महिला गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा टेण्डा में कल शाम मंगल सिंह धनवार और उसकी पत्नी धनमेत धनवार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पत्नी ने डंडे से पति पर ताबड़तोड हमला करना शुरू कर दिया।  अक्सर होता था विवाद पड़ोसी प्रेमसिंधु ने बताया कि मंगल सिंह धनवार और उसकी पत्नी धनमेत धनवार के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। दोनों के झगड़े को पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका। कल शाम भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। खून से लथपथ पड़ा था मंगल सिंह मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर पहुंचकर बताया कि उसने अपने पति को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। जिसके बाद तुरंत उसे घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी ने दी थाने में सूचना प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और आरोपी महिला के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होने के बाद तत्काल आरोपी धनमेत धनवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान धनमेत ने अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने कपड़े पुलिस के हवाले कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts