Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन न्यूज़ : कौन हैं पद्मश्री जीतने वाले मीर हाजीभाई कसमभाई? ढोलक को दिलाई नई पहचान

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 280

Share:

कल हमारा देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर बार की प्रथा को इस बार भी कायम रखते हुए एक दिन पहले पद्म पुरुस्कारों का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इसी बीच, भारतीय संगीत में अपने अहम योगदान के लिए मीर हाजीभाई कसमभाई को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कल यानी 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरुस्कारों का अनाउंसमेंट किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट में अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडिस, भगवानदास रायकर, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृज लाल भट्ट, बुधरी ताठी, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव और धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। इसी लिस्ट में एक नाम मीर हाजीभाई कसमभाई का भी है।

खबरों के मुताबिक, मीर हाजीभाई को आर्ट और संगीत के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री भारत के नागरिकों को दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मीर हाजीभाई कौन हैं।

कौन हैं हाजीभाई मीर?

मीर हाजीभाई गुजरात राज्य से ताल्लुक रखते हैं। हाजीभाई मीर को प्यार से लोग हाजी रमकोडू के नाम से जानते हैं। उन्होंने गुजराती लोक संगीत की दुनिया में बहुत काम किया है। हाजीभाई एक ढोलक वादक हैं और जिस तरह से वो ढोलक बजाते हैं, ऐसा लगता है जैसे उनके हाथों में कोई खिलौना हो, इसलिए उन्हें प्यार से लोग हाजी रमकोडू कहते हैं। रमकोडू शब्द का मतलब ‘खिलौना’ होता है। हाजीभाई मीर को उनकी गौ सेवा के लिए भी जाना जाता है।

3000 प्रोग्राम में किया परफॉर्म

हाजीभाई मीर ने ढोलक को भजनों, गजल, कव्वाली और गीतों का एक अभिन्न अंग बना दिया। हाजीभाई ने लगभग 3000 प्रोग्राम में परफॉर्म किया है, जिनसे इकट्ठा किए गए पैसों से गौ सेवा का काम किया जाता है। उन्होंने 1000 से भी ज्यादा स्टेज शोज किए हैं, जहां उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। हाजीभाई ने तीन दशकों तक अपनी अद्भुत प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन किया है। अब उन्हें अपने इस योगदान के लिए भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री अवॉर्ड के सम्मानित किया जाएगा।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts